‘होली पर DJ बजाया तो खैर नहीं’-SP:कटिहार में पुलिस अलर्ट, बोले-शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार

‘होली पर DJ बजाया तो खैर नहीं’-SP:कटिहार में पुलिस अलर्ट, बोले-शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार

कटिहार में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने जिले में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस ने आम लोगों से शांति और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। एसपी चौधरी ने बताया कि डीजे पर अक्सर अश्लील या भड़काऊ गीत बजने से सामाजिक और सांप्रदायिक माहौल प्रभावित होता है। इसी कारण इस पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। न मानने वालों की खैर नहीं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अब तक जिले के विभिन्न थानों से 45 डीजे जब्त किए जा चुके हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। 135 लोगों से बॉन्ड भरवाया गया एहतियाती तौर पर 135 लोगों से बॉन्ड भरवाया गया है। उनकी नियमित हाजिरी भी थानों में सुनिश्चित कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि होली भाईचारे और खुशी का त्योहार है। इसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं तथा नशे या किसी भी अवैध पदार्थ से दूर रहें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कटिहार में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने जिले में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस ने आम लोगों से शांति और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। एसपी चौधरी ने बताया कि डीजे पर अक्सर अश्लील या भड़काऊ गीत बजने से सामाजिक और सांप्रदायिक माहौल प्रभावित होता है। इसी कारण इस पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। न मानने वालों की खैर नहीं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अब तक जिले के विभिन्न थानों से 45 डीजे जब्त किए जा चुके हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। 135 लोगों से बॉन्ड भरवाया गया एहतियाती तौर पर 135 लोगों से बॉन्ड भरवाया गया है। उनकी नियमित हाजिरी भी थानों में सुनिश्चित कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि होली भाईचारे और खुशी का त्योहार है। इसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं तथा नशे या किसी भी अवैध पदार्थ से दूर रहें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *