T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में डेरिल मिचेल की ओर गेंद फेंकने के मामले में अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया, जबकि कोच गौतम गंभीर ने अपने खिलाड़ी का समर्थन किया।
Arshdeep Singh-Daryl Mitchell Controversy: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई। मैच खत्म होने के बाद आईसीसी ने अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगा दिया। दरअसल, इस मैच के दौरान जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल की ओर गेंद फेंकी थी। गेंद विकेट के सामने खड़े मिचेल के पैर पर जा लगी। उस समय मिचेल स्टंप्स के सामने नहीं थे, इसके बावजूद गेंद उनके पैर पर लग गई।
ICC ने लगाया अर्शदीप पर जुर्माना
आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई। मैच खत्म होने के बाद आईसीसी ने अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगा दिया। दरअसल, इस मैच के दौरान जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल की ओर गेंद फेंकी थी। गेंद विकेट के सामने खड़े मिचेल के पैर पर जा लगी। उस समय मिचेल स्टंप्स के सामने नहीं थे, इसके बावजूद गेंद उनके पैर पर लग गई।
मैच खत्म होने पर अर्शदीप सिंह ने उनसे माफी भी मांगी, लेकिन आईसीसी ने उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 15% जुर्माना लगा दिया और एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया। हालांकि अब टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर अपने खिलाड़ी के सपोर्ट में उतर आए हैं। गंभीर का मानना है कि अर्शदीप सिंह ने जो किया, उसमें कुछ भी गलत नहीं है और वह चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी ऐसे ही आक्रामक रवैये के साथ खेलते रहें।
आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह ने मैच के बाद बताया था कि उनका इरादा मिचेल को चोट पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा कि थ्रो करते समय गेंद थोड़ा रिवर्स हो गई और सीधे मिचेल को लग गई। हालांकि इसके बाद उन्होंने माफी भी मांग ली थी। गौतम गंभीर का कहना है कि कोई भी गेंदबाज नहीं चाहता कि उसे लगातार दो छक्के लगें। ऐसे में अगर खिलाड़ी उस स्थिति में प्रतिक्रिया देता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उनका मानना है कि मैदान पर ऐसे मोमेंट्स खेल का हिस्सा होते हैं और बाद में माफी मांग लेना ही काफी है।
आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप में पहली बार उसे फाइनल में मात दी। यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि भारतीय टीम तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। साथ ही भारत अपने घर में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया और खिताब डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बन गई।
Sports – Patrika | CMS


