CSK vs MI Head To Head: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें 41वीं बार आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। अब तक खेले गए 18 सीजन में से अकेले 10 बार इन दोनों ने ही खिताब जीता है।
IPL 2026 CSK vs MI Head to Head at Chepauk Stadium: आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीमें आमने-सामने होंगी। आईपीएल इतिहास का यह सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक होने वाला है। आपको बता दें कि दोनों टीमें 5-5 बार ट्रॉफी जीत चुकी हैं। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
मुश्किल है दोनों के लिए प्लेऑफ
इस सीजन दोनों टीमें प्लेऑफ (IPL 2026 Playoffs) में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। सीएसके जहां आठ में से तीन मैच जीतकर सातवें स्थान पर है, वहीं मुंबई इंडियंस ने आठ में से सिर्फ दो ही मैच जीते हैं और वह नौवें स्थान पर है। ऐसे में इन दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है, हालांकि इतिहास गवाह है कि इन दोनों टीमों के लिए नामुमकिन कुछ भी नहीं रहा है। चेपॉक में खेला जाने वाले ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले से पहले सवाल यह भी है कि क्या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम में वापसी होगी?
अगर चेपॉक के रिकॉर्ड की बात की जाए, तो अब तक यहां 16 मुकाबले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हैं। अपने घर में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दबदबा कायम नहीं कर पाई है। 16 में से 8 मुकाबले सीएसके ने जीते हैं, तो 8 ही मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। ऐसे में चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भी मुकाबला बराबरी का रहता है। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 21 मैच मुंबई इंडियंस के नाम रहे हैं तो 19 बार चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है।
CSK की संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजापनीत सिंह
MI की संभावित प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र और मयंक मारकंडे।
Sports – Patrika | CMS




RS