भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दाहिने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरा टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे। भारत ने पहला मैच चार विकेट से जीता था। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ ईशान किशन दाहिने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरा टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे।उन्हें पहले टी20 के दौरान यह खिंचाव आया था। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।’’
बीसीसीआई ने यह नहीं बताया कि उन्हें फिट होने में कितना समय लगेगा। किशन पहले मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे लेकिन यह 23 वर्षीय खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाजी क्रम का महत्वपूर्ण सदस्य है।किशन के बाहर होने से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए अंतिम एकादश में शामिल होने का रास्ता खुल सकता है। सूर्यवंशी ने हाल में जापान में एशियाई खेलों के दौरान अंतिम एकादश में जगह बनाई थी लेकिन वह वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मौजूदा श्रृंखला से पहले कहा था कि सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल करना आसान नहीं होगा।दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा था कि अगर सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो उन्होंने इस युवा बल्लेबाज के लिए रणनीति तैयार कर रखी है।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दाहिने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरा टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे। भारत ने पहला मैच चार विकेट से जीता था। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ ईशान किशन दाहिने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरा टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे।
उन्हें पहले टी20 के दौरान यह खिंचाव आया था। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।’’
बीसीसीआई ने यह नहीं बताया कि उन्हें फिट होने में कितना समय लगेगा। किशन पहले मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे लेकिन यह 23 वर्षीय खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाजी क्रम का महत्वपूर्ण सदस्य है।
किशन के बाहर होने से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए अंतिम एकादश में शामिल होने का रास्ता खुल सकता है। सूर्यवंशी ने हाल में जापान में एशियाई खेलों के दौरान अंतिम एकादश में जगह बनाई थी लेकिन वह वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मौजूदा श्रृंखला से पहले कहा था कि सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल करना आसान नहीं होगा।
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा था कि अगर सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो उन्होंने इस युवा बल्लेबाज के लिए रणनीति तैयार कर रखी है।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

