IPL 2026 RCB Full Schedule: चिन्नास्वामी में खेला जाएगा आरसीबी का पहला मुकाबला, देखें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 RCB Full Schedule:  चिन्नास्वामी में खेला जाएगा आरसीबी का पहला मुकाबला, देखें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा शेड्यूल
आईपीएल के 19वें सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत सीजन के आगाज के साथ 28 मार्च से करने जा रही है। टीम का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं ये मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। 
इस बार चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। क्योंकि इसी स्टेडियम में पिछले साल जून 2025 में आरसीबी की खिताबी जश्न के दौरान भगदड़ मची थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद 2026 में यहां होने वाले मैचों को कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति कीअंतिम मंजूरी का इंतजार है, जिसकी समीक्षा 13 मार्च क की जाएगी। 
आरसीबी ने पिछले साल 2025 में 18 साल बाद खिताब अपने नाम किया। ऐसे में कप्तान रजत पाटीदार और स्टार विराट कोहली सहित टीम के बाकी खिलाड़ी इस बार खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेंगे। 
आरसीबी का शुरुआती शेड्यूल
28 मार्च 2026- RCB vs SRH-चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु,  7.30 बजे
5 अप्रैल 2026- RCB vs CSK- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु  7.30 बजे
10 अप्रैल 2026- RCB vs RR- बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी- शाम 7.30 बजे
12 अप्रैल 2026- MI vs RCB- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई-  7.30 बजे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *