IPL 2026 Points Table: पंजाब की जीत से RR और RCB को नुकसान, MI का बुरा हाल, यह टीम टॉप पर, देखें पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table: पंजाब की जीत से RR और RCB को नुकसान, MI का बुरा हाल, यह टीम टॉप पर, देखें पॉइंट्स टेबल

पंजाब किंग्स 5 मैचों में चार जीतकर 9 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स पांच मैच में चार जीत आठ अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। आरसीबी का नेट रनरेट (+1.503) राजस्थान (+0.889) से बेहतर है। इसलिए वह दूसरे स्थान पर है। 

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। यह पंजाब की इस सीजन लगातार चौथी जीत है।

इस मैच में क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल में अपना तीसरा शतक जड़ दिया। बाएं हाथ के इस दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मात्र 53 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया। डी कॉक ने शानदार 112 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से यह तूफानी पारी खेली। उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया।

पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम ने महज 16.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 197 रन बना लिए। कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम को शानदार जीत दिलाई। इस मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। पंजाब की जीत से जहां राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को नुकसान हुआ है। वहीं हार के बाद मुंबई इंडियंस का बुरा हाल हो गया है।

क्रमांक टीम मैच जीत/टाई (W) हार (L) प्वाइंट्स (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 पंजाब किंग्स 5 4/1 0 9 +1.067
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 4 1 8 +1.503
3 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 8 +0.889
4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 4 +0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 4 +0.322
6 गुजरात टाइटंस 4 2 2 4 0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 4 -0.804
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 5 1 4 2 -1.076
10 कोलकाता नाईट राइडर्स 5 0/1 4 1 -1.383

पंजाब किंग्स 5 मैचों में चार जीतकर 9 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स पांच मैच में चार जीत आठ अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। आरसीबी का नेट रनरेट (+1.503) राजस्थान (+0.889) से बेहतर है। इसलिए वह दूसरे स्थान पर है।

पांच टीमों के चार अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 5 मैचों में 4 अंक हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के चार मैच में चार अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स पांचवें, गुजरात टाइटंस छठे, एलएसजी सातवें और चेन्नई सुपर किंग्स आठवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है। ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास ही है। कोहली ने 5 मैचों में 228 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप बरकरार है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *