IPL काउंसिल के दो सदस्यों के चुनाव का नोटिस जारी:अरुण धूमल फिर चेयरमैन चुने जा सकते हैं; 18 सितंबर के AGM में फैसला

IPL काउंसिल के दो सदस्यों के चुनाव का नोटिस जारी:अरुण धूमल फिर चेयरमैन चुने जा सकते हैं; 18 सितंबर के AGM में फैसला

BCCI के चुनाव अधिकारी ने IPL गवर्निंग काउंसिल के दो सदस्यों के पदों पर चुनाव का नोटिस जारी किया। यह चुनाव 18 सितंबर को BCCI की सालाना आम बैठक यानी AGM में होगा। BCCI के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने बोर्ड संविधान के नियम 28 के तहत नोटिस जारी किया। हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह धूमल और मिजोरम के खैरुल जमाल मजूमदार इन पदों के लिए फिर निर्विरोध चुने जा सकते हैं। बैठक में अंडमान-निकोबार क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता देने पर भी फैसला होगा। दो सदस्यों का कार्यकाल एक साल BCCI के संविधान के नियम के तहत IPL गवर्निंग काउंसिल में जनरल बॉडी से चार सदस्य होते हैं। इनमें से दो सदस्यों का चुनाव AGM में किया जाता है। मौजूदा निर्वाचित सदस्यों में हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह धूमल काउंसिल के चेयरमैन और मिजोरम के खैरुल जमाल मजूमदार सदस्य हैं। दोनों को फिर चुनाव लड़ना होगा, क्योंकि संविधान के मुताबिक इन दो सदस्यों का कार्यकाल सिर्फ एक साल होता है। दोनों को 9 या 10 सितंबर को नामांकन दाखिल करना होगा। नामांकन की जांच के बाद 12 सितंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। काउंसिल में कुल सात सदस्य जनरल बॉडी से काउंसिल में शामिल अन्य दो सदस्य सचिव देवजीत सैकिया और कोषाध्यक्ष रघुराम भट हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में कुल सात सदस्य होते हैं। इनमें जनरल बॉडी के चार प्रतिनिधियों के अलावा बीसीसीआई के सीईओ, इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन यानी आईसीए का एक प्रतिनिधि और कैग का एक नामित सदस्य शामिल होता है। 8 सितंबर को जारी होगी अंतिम इलेक्टोरल लिस्ट चुनाव अधिकारी ने BCCI के पूर्ण सदस्यों से अपने-अपने प्रतिनिधियों के नाम इलेक्टोरल वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए आवेदन मांगे हैं। AGM में शामिल होने वाले राज्य संघों के प्रतिनिधि ही इलेक्टोरल लिस्टा का हिस्सा होंगे। राज्य संघों को AGM के लिए अपने प्रतिनिधियों के नाम भेजने को कहा गया है। राज्य इकाइयों के प्रतिनिधियों को नामित करने की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हुई थी। इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। आपत्तियों की जांच और उन पर फैसला होने के बाद अंतिम चुनावी मतदाता सूची 8 सितंबर को जारी की जाएगी। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में भारत का पहला मैच आज:थाईलैंड से मुकाबला, पिछली 3 भिड़ंत में इंडिया जीती; स्मृति पर रहेंगी नजरें विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मुकाबला थाईलैंड से होगा। ग्रुप-A का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *