Samay Raina AI ad: समय रैना, आशीष चंचलानी और शुद्ध देसी कॉमिक का एक मजेदार AI वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ‘द वन विद आईफोन डुओ वर्सेज नोकिया 3310’ नाम के इस वीडियो में तीनों का मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में समय रैना नए iPhone की बात करते हैं, जबकि आशीष चंचलानी और शुद्ध देसी कॉमिक अपने मजेदार डायलॉग्स से माहौल बना देते हैं।
‘देख मैंने नया iPhone लिया’
वीडियो में समय रैना, आशीष चंचलानी के किरदार (कैरेक्टर) से कहते हैं, “देख, मैंने नया iPhone लिया।” इसके बाद आशीष फोन देखकर उसकी तारीफ करते हैं और अपनी तस्वीर लेने के लिए कहते हैं। वह कहते हैं कि इससे काफी अच्छी तस्वीरें आएंगी।
इसी दौरान शुद्ध देसी कॉमिक की एंट्री होती है और वह iPhone की फोटो क्वालिटी पर मजेदार तंज कसते हुए कहते हैं, “इससे अच्छी तो 100 के फोन से आ जाती है फोटो।” इसके बाद तस्वीर लेने के बाद शुद्ध देसी कॉमिक का किरदार कहता है, “वाओ, यू आर द बेस्ट रवि।” फिर वह पुराने फोन के अंदाज में पंच मारते हुए कहता है, “ओल्ड इज गोल्ड बेबी, जस्ट लाइक मी।”
AI वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने भी कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “भाई, ये अंजलि नहीं, चंचल है।” वहीं दूसरे ने मजाक में लिखा, “डबल एप्पल आईफोन लेना चाहिए था।”
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “अब हम इसे शेल्डन के अपार्टमेंट में देखना चाहते हैं।” वहीं, एक यूजर ने वीडियो की AI क्रिएशन को लेकर सवाल करते हुए लिखा, “कौन सा AI है, बता भी दो?” समय रैना, आशीष चंचलानी और शुद्ध देसी कॉमिक के इस मजेदार AI वीडियो ने पुराने Nokia 3310 और नए iPhone के कॉमिक कॉन्ट्रास्ट के जरिए यूजर्स का ध्यान खींचा है।
इस बीच, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट‘ सीजन 2 का अगला एपिसोड भी चर्चा में है। जिसमें दीपक कलाल और रवि गुप्ता नजर आने वाले हैं। यह एपिसोड पिछले एपिसोड की तरह नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर नहीं होगा, बल्कि सिर्फ उन दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा, जिन्होंने शो की मेंबरशिप ली है।


(@imnotPreksha)