सड़क सुरक्षा माह में ड्राइवर को सुरक्षित ड्राइविंग के निर्देश:मेरठ में 72 वाहनों पर कार्रवाई, कैशलेस इलाज योजना बताई

सड़क सुरक्षा माह में ड्राइवर को सुरक्षित ड्राइविंग के निर्देश:मेरठ में 72 वाहनों पर कार्रवाई, कैशलेस इलाज योजना बताई

मेरठ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ का आयोजन शुरू हैं। यह कार्यक्रम बीती एक जनवरी को शुरू हुआ था, जो आगामी 31 जनवरी तक चलेगा। जिसके अंतर्गत मेरठ में अभियान चलाया गया। रविवार में वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कर्दम ने सोहराबगेट बस डिपो का दौरा किया। उन्होंने डिपो के चालकों को कोहरे में सुरक्षित वाहन चलाने और यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने चालकों और परिचालकों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा सड़क पर चल रहे पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति भी जागरूक किया। इसके अतिरिक्त, नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक कैशलेस योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस योजना के तहत, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का अस्पताल में 1.5 लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 वाहनों पर ‘नो हेलमेट नो सीटबेल्ट’ अभियान के तहत प्रवर्तन कार्रवाई भी की गई। जनपद में विभिन्न स्थानों पर प्रचार वाहन के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *