Indian Women Cricket Team की फील्डिंग में सुधार पर हो रहा काम, मुख्य कोच Amol Muzumdar ने दिया भरोसा

Indian Women Cricket Team की फील्डिंग में सुधार पर हो रहा काम, मुख्य कोच Amol Muzumdar ने दिया भरोसा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मुजुमदार ने एशिया कप में टीम के क्षेत्ररक्षण में खराब प्रदर्शन को खास तवज्जो नहीं दी और कहा कि खिलाड़ी इस विभाग में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारत ने रविवार को यहां एकतरफा फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार एशिया कप जीता, लेकिन पांच मैचों में 13 कैच छोड़ने से टीम के क्षेत्ररक्षण को लेकर चिंता की जा रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में भी तीन कैच छोड़े।’’
मजूमदार ने इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर सुधार की गुंजाइश है।लेकिन इसके बावजूद हमने बहुत अच्छा क्षेत्ररक्षण किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस विभाग में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने इसको काफी समय दिया है और बहुत अभ्यास भी किया है। हम इसे बेहतर बनाने के लिए अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।’’
मजूमदार ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के कारण जताई जा रही चिंता को भी खारिज कर दिया।उन्होंने इस बात को भी नकार दिया कि कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म को लेकर चिंता जताई जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां की परिस्थितियों को देखते हुए हमने कुछ शानदार स्कोर बनाए हैं। मुझे नहीं लगता कि मध्यक्रम को लेकर कोई चिंता है।हमारी सलामी जोड़ी ने हमें अच्छी शुरुआत दी। शेफाली (वर्मा) और स्मृति (मंधाना) ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है। खेल का यही नियम है।आप हर किसी से रन बनाने की उम्मीद नहीं कर सकते। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मुजुमदार ने एशिया कप में टीम के क्षेत्ररक्षण में खराब प्रदर्शन को खास तवज्जो नहीं दी और कहा कि खिलाड़ी इस विभाग में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारत ने रविवार को यहां एकतरफा फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार एशिया कप जीता, लेकिन पांच मैचों में 13 कैच छोड़ने से टीम के क्षेत्ररक्षण को लेकर चिंता की जा रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में भी तीन कैच छोड़े।’’
मजूमदार ने इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर सुधार की गुंजाइश है।

लेकिन इसके बावजूद हमने बहुत अच्छा क्षेत्ररक्षण किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस विभाग में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने इसको काफी समय दिया है और बहुत अभ्यास भी किया है। हम इसे बेहतर बनाने के लिए अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।’’
मजूमदार ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के कारण जताई जा रही चिंता को भी खारिज कर दिया।

उन्होंने इस बात को भी नकार दिया कि कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म को लेकर चिंता जताई जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां की परिस्थितियों को देखते हुए हमने कुछ शानदार स्कोर बनाए हैं। मुझे नहीं लगता कि मध्यक्रम को लेकर कोई चिंता है।

हमारी सलामी जोड़ी ने हमें अच्छी शुरुआत दी। शेफाली (वर्मा) और स्मृति (मंधाना) ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है। खेल का यही नियम है।

आप हर किसी से रन बनाने की उम्मीद नहीं कर सकते।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *