Western Railway Ganpati Special: गणपति उत्सव के दौरान मुंबई और कोंकण के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे (Western Railway) ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने कई गणपति स्पेशल ट्रेनों की अतिरिक्त ट्रिप चलाने की घोषणा की है।
इन अतिरिक्त सेवाओं से मुंबई, गुजरात और कोंकण के बीच गणेशोत्सव के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिम रेलवे के अनुसार, मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, वलसाड, उधना, वडोदरा और विश्वामित्री से रत्नागिरी, थोकूर और सावंतवाड़ी रोड के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।
मुंबई से थोकूर और सावंतवाड़ी के लिए अतिरिक्त ट्रेन
ट्रेन नंबर 09013 मुंबई सेंट्रल-थोकूर स्पेशल की अतिरिक्त ट्रिप 8 सितंबर 2026 को चलेगी। जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 09014 थोकूर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 9 सितंबर को चलेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 09019 मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी रोड स्पेशल 9 सितंबर को अतिरिक्त फेरे लगाएगी, जबकि ट्रेन नंबर 09020 सावंतवाड़ी रोड-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 10 सितंबर को चलेगी।
बांद्रा से रत्नागिरी के लिए भी अतिरिक्त सेवा
ट्रेन नंबर 09035 बांद्रा टर्मिनस-रत्नागिरी अनारक्षित स्पेशल 10 सितंबर को अतिरिक्त ट्रिप करेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09036 रत्नागिरी-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल 11 सितंबर 2026 को चलेगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 09030 वलसाड-रत्नागिरी स्पेशल 7 सितंबर को अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी। इसकी वापसी सेवा ट्रेन नंबर 09029 रत्नागिरी-वलसाड स्पेशल 8 सितंबर को चलेगी।
उधना और वडोदरा से भी गणपति स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09022 उधना-रत्नागिरी स्पेशल 10 सितंबर 2026 को अतिरिक्त ट्रिप करेगी। इसकी वापसी सेवा ट्रेन नंबर 09021 रत्नागिरी-उधना स्पेशल भी 10 सितंबर को चलेगी।
ट्रेन नंबर 09114 वडोदरा-रत्नागिरी स्पेशल की अतिरिक्त ट्रिप 8 सितंबर और 22 सितंबर को होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09113 रत्नागिरी-वडोदरा स्पेशल 9 सितंबर और 23 सितंबर को चलेगी।
विश्वामित्री-रत्नागिरी के बीच भी अतिरिक्त फेरे
पश्चिम रेलवे ने विश्वामित्री से रत्नागिरी के बीच भी अतिरिक्त सेवाओं की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 09110 विश्वामित्री-रत्नागिरी स्पेशल 9 सितंबर को अतिरिक्त ट्रिप करेगी और ट्रेन नंबर 09109 रत्नागिरी-विश्वामित्री स्पेशल 10 सितंबर को चलेगी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 09124 विश्वामित्री-रत्नागिरी स्पेशल 7 सितंबर को अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09123 रत्नागिरी-विश्वामित्री स्पेशल भी 7 सितंबर 2026 को चलेगी।
बुकिंग हुई शुरू
पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09013, 09019, 09030, 09022, 09114, 09110 और 09124 की अतिरिक्त ट्रिप के लिए टिकट बुकिंग 15 अगस्त से शुरू हो गई है। गणपति उत्सव के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्धता के अनुसार पहले से टिकट बुक करें और यात्रा से पहले ट्रेन के समय तथा परिचालन संबंधी नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें।


