Indian Navy की बढ़ेगी समुद्री ताकत, Karwar बेस पर कमीशन होगा बहुउद्देशीय जहाज समर्थक

Indian Navy की बढ़ेगी समुद्री ताकत, Karwar बेस पर कमीशन होगा बहुउद्देशीय जहाज समर्थक

भारतीय नौसेना शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कारवार नौसैनिक अड्डे पर ‘समर्थक’ को कमीशन करने जा रही है। भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के तहत लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (L&T) द्वारा निर्मित, समर्थक उन दो मल्टी-पर्पस वेसल्स (बहु-उद्देश्यीय जहाजों) में से पहला है, जिन्हें भारतीय नौसेना में शामिल किया जा रहा है। समर्थक को भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की उपस्थिति में कमीशन किया जाएगा। एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय नौसेना ने लिखा भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करना! मल्टी-पर्पस वेसल समर्थक को #भारतीयनौसेना में शामिल किया जा रहा है, जिसे भारत के माननीय उपराष्ट्रपति  सीपी राधाकृष्णन की उपस्थिति में कमीशन किया जाएगा। 16 अक्टूबर 2026, कारवार, सुबह 11:10 बजे IST। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इसे शामिल किया जाना भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह नौसेना के भविष्य का एक अहम हिस्सा बनेगा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अभियानों के लिए एक आदर्श ‘उपयोगी’ (यूटिलिटी) जहाज साबित होगा। 

इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh का कांग्रेस पर हमला, कहा बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश कर रहा विपक्ष

मुख्य रूप से समुद्री निगरानी और गश्त के लिए डिज़ाइन किया गया ‘समर्थक’, कई अन्य कार्यों में भी सक्षम है। इनमें कम तीव्रता वाले समुद्री अभियान (LIMO), लक्ष्य तैनाती और परीक्षण प्लेटफॉर्म, मानवरहित/स्वायत्त प्रणालियों के लिए ‘मदरशिप’ (मुख्य जहाज), मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) कार्य शामिल हैं। इसे सीमित अस्पताल जहाज में भी बदला जा सकता है और यह बचाव कार्यों (साल्वेज ऑपरेशंस) में भी मदद कर सकता है। इसके ‘इंटीग्रेटेड कॉम्बैट सूट’ में स्वदेशी सेंसर, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियाँ शामिल हैं, जिन्हें विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण समुद्री वातावरण में काम करने के लिए तैयार किया गया है। ‘समर्थक’ के प्रतीक चिह्न (क्रेस्ट) में लहरों से बाहर निकलता हुआ एक शक्तिशाली भारतीय हाथी दर्शाया गया है, जो ताकत, बुद्धिमत्ता और फुर्ती का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *