भारतीय घरों में दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा सोना:इसकी कीमत ₹830 लाख करोड़; अमेरिका और चीन के अलावा हर देश की GDP से ज्यादा

भारतीय घरों में दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा सोना:इसकी कीमत ₹830 लाख करोड़; अमेरिका और चीन के अलावा हर देश की GDP से ज्यादा

भारतीय घरों में रखा सोना अब दुनिया के सबसे बड़े 10 सेंट्रल बैंकों के कुल भंडार से भी ज्यादा हो गया है। एसोचैम की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय परिवारों और मंदिरों के पास मौजूद सोने की वैल्यू 2.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर करीब 10 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग ₹830 लाख करोड़ पहुंच गई है। यह संपत्ति अमेरिका और चीन को छोड़कर दुनिया के लगभग हर देश की सालाना GDP से ज्यादा है। एसोचैम का कहना है कि अगर इस ‘सोती हुई संपत्ति’ को फॉर्मल इकोनॉमी का हिस्सा बना दिया जाए, तो यह भारत के विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ा सकती है। घरों और मंदिरों में 50,000 टन सोना होने का अनुमान वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के डेटा के अनुसार, भारत के आधिकारिक सरकारी खजाने (RBI) में 880.3 टन सोना है, जो दुनिया में 8वें नंबर पर है। यह अमेरिका के 8,133 टन के मुकाबले काफी कम है, लेकिन प्राइवेट स्टॉक के मामले में भारत सबसे आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *