सनातन महापरिषद भारत की लखनऊ में बैठक:मंदिरों के जीर्णोद्धार और बेहतर संचालन पर हुई चर्चा

सनातन महापरिषद भारत की लखनऊ में बैठक:मंदिरों के जीर्णोद्धार और बेहतर संचालन पर हुई चर्चा

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित ओमेक्स सिटी में शनिवार को सनातन महापरिषद भारत की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिरों का जीर्णोद्धार और बेहतर संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बैठक का आयोजन सीएम पाण्डेय के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष मधु पराशर ने गीता के प्रथम अध्याय के पाठ से की, जिससे माहौल आध्यात्मिक हो गया। इसके बाद संगीतमय कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव से भाग लिया। जर्जर मंदिरों के जीर्णोद्धार की ठोस योजना बैठक का मुख्य फोकस प्रदेश में जर्जर मंदिरों के जीर्णोद्धार की ठोस योजना तैयार करना रहा। साथ ही मंदिरों के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बिमल सक्सेना, प्रदेश संरक्षक डॉ. राघवेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव ललित प्रकाश पाण्डेय, प्रदेश संगठन मंत्री पूजा अग्रवाल और प्रदेश मीडिया प्रभारी पुष्पेन्द्र पाण्डेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *