India A vs Australia A: कोटियान, कुशाग्र और सुदर्शन के दम पर पहले दिन 257 रन

India A vs Australia A: कोटियान, कुशाग्र और सुदर्शन के दम पर पहले दिन 257 रन

टेस्ट बल्लेबाज साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र और तनुष कोटियान के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ए ने शुरुआती झटकों के बावजूद मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरूआती चार दिवसीय मैच के पहले दिन पांच विकेट पर 257 रन बना लिए। कोटियान (नाबाद 68 रन) ने कुशाग्र (82 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 138 रन जोड़े। दिन का खेल खत्म होने तक कोटियान के साथ शम्स मुलानी 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।सुदर्शन ने चोट के कारण एक महीने से ज्यादा समय तक बाहर रहने के बाद शानदार वापसी करते हुए 103 गेंदों में 57 रन बनाए। एक समय मेजबान टीम पांच विकेट पर 97 रन के स्कोर पर मुश्किल में थी। लेकिन इसके बाद नियमित खिलाड़ी कोटियान और कुशाग्र ने टीम को संभाला।अच्छी फॉर्म में चल रहे कुशाग्र ने हाल में चेन्नई में दलीप ट्रॉफी फाइनल में पूर्वी क्षेत्र के लिए शतक लगाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया जिसमें टेस्ट गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट और टॉड मर्फी शामिल थे। झारखंड के बल्लेबाज ने 103 गेंद अर्धशतक पूरा किया।हालांकि वह शतक नहीं बना पाए क्योंकि उन्हें खिंचाव के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। लेकिन 90 गेंद में अर्धशतक पूरा करने वाले कोटियान दिन के अंत तक डटे रहे। कोटियान और कुशाग्र के मुश्किल से उबारने से पहले घरेलू टीम सुदर्शन के अर्धशतकके दम पर आगे बढ़ी।सलामी बल्लेबाज सुदर्शन पैर की उंगली में चोट के कारण श्रीलंका के हालिया टेस्ट दौरे और दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पारी की अच्छी शुरुआत करते हुए 85 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह उनका एक महीने से भी ज्यादा समय बाद पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला था।अमन मोखाडे और कप्तान देवदत्त पडिक्कल के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने शेख रशीद के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन बनाए जिससे भारत ए ने दो विकेट पर 78 रन बना लिए। सुदर्शन हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल सके और कोरे रोचिचिओली को रिटर्न कैच दे बैठे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने रशीद और यश राठौड़ को जल्दी आउट कर दिया, जिससे भारत ए का स्कोर पांच विकेट पर 97 रन हो गया।लेकिन फिर छठे विकेट की जोड़ी ने टीम को संभाला। 

टेस्ट बल्लेबाज साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र और तनुष कोटियान के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ए ने शुरुआती झटकों के बावजूद मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरूआती चार दिवसीय मैच के पहले दिन पांच विकेट पर 257 रन बना लिए। कोटियान (नाबाद 68 रन) ने कुशाग्र (82 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 138 रन जोड़े। दिन का खेल खत्म होने तक कोटियान के साथ शम्स मुलानी 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

सुदर्शन ने चोट के कारण एक महीने से ज्यादा समय तक बाहर रहने के बाद शानदार वापसी करते हुए 103 गेंदों में 57 रन बनाए। एक समय मेजबान टीम पांच विकेट पर 97 रन के स्कोर पर मुश्किल में थी। लेकिन इसके बाद नियमित खिलाड़ी कोटियान और कुशाग्र ने टीम को संभाला।

अच्छी फॉर्म में चल रहे कुशाग्र ने हाल में चेन्नई में दलीप ट्रॉफी फाइनल में पूर्वी क्षेत्र के लिए शतक लगाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया जिसमें टेस्ट गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट और टॉड मर्फी शामिल थे। झारखंड के बल्लेबाज ने 103 गेंद अर्धशतक पूरा किया।

हालांकि वह शतक नहीं बना पाए क्योंकि उन्हें खिंचाव के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। लेकिन 90 गेंद में अर्धशतक पूरा करने वाले कोटियान दिन के अंत तक डटे रहे। कोटियान और कुशाग्र के मुश्किल से उबारने से पहले घरेलू टीम सुदर्शन के अर्धशतकके दम पर आगे बढ़ी।

सलामी बल्लेबाज सुदर्शन पैर की उंगली में चोट के कारण श्रीलंका के हालिया टेस्ट दौरे और दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पारी की अच्छी शुरुआत करते हुए 85 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह उनका एक महीने से भी ज्यादा समय बाद पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला था।

अमन मोखाडे और कप्तान देवदत्त पडिक्कल के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने शेख रशीद के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन बनाए जिससे भारत ए ने दो विकेट पर 78 रन बना लिए। सुदर्शन हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल सके और कोरे रोचिचिओली को रिटर्न कैच दे बैठे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने रशीद और यश राठौड़ को जल्दी आउट कर दिया, जिससे भारत ए का स्कोर पांच विकेट पर 97 रन हो गया।

लेकिन फिर छठे विकेट की जोड़ी ने टीम को संभाला।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *