India vs West Indies Head to Head Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ में खेला जाएगा। सीरीज से पहले जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का रिकॉर्ड।
Ind vs Wi T20 Series 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने मिलकर अब तक आयोजित हुए 10 टी20 वर्ल्डकप में से 5 का खिताब जीता है। भारतीय टीम ने जहां 3 बार ट्रॉफी उठाई है तो वेस्टइंडीज ने 2 बार खिताब जीता है। हालांकि हेड टू हेड आंकड़ों (IND vs WI Head to Head in T20I) पर नजर डालने पर इतना कांटे का मुकाबला कागजों पर नहीं नजर आता। चलिए जानते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड।
17 साल पहले हुई थी पहली टक्कर
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दोनों टीमों की पहली टक्कर साल 2009 में हुई थी। जबकि टी20 की शुरुआत 2006 में हो गई थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 10 मुकाबलों में बाजी मारी है। एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल में आखिरी भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर आई है। अभिषेक शर्मा कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा तिलक वर्मा भी फॉर्म में लौट चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन एशियन गेम्स की निराशा को दूर करना चाहेंगे। संजू सैमसन ने वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली थी।
कमजोर नजर आ रही है गेंदबाजी
हालांकि टी20 इंडिया के लिए चिंता की बात उनकी गेंदबाजी आक्रमण है। अर्शदीप सिंह के साथ टीम में प्रिंस यादव और मयंक यादव को शामिल किया गया है लेकिन दोनों ने अब तक इंटरनेशनल पिच पर कुछ खास किया नहीं है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ियों से सजी हुई है, जो किसी भी गेंदबाजी लाइनअप की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इसके अलावा शाई होप वनडे की शानदार फॉर्म को इस फॉर्मेट में भी बरकरार रखना चाहेंगे। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
Sports – Patrika | CMS


