IND vs WI 4th T20I Playing 11: वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20 में बड़े बदलाव के साथ उतर सकता है भारत, जानें कौन होगा IN और कौन OUT

IND vs WI 4th T20I Playing 11: वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20 में बड़े बदलाव के साथ उतर सकता है भारत, जानें कौन होगा IN और कौन OUT

IND vs WI 4th T20I Playing 11: भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने के बाद चौथे टी20 मुकाबले के लिए हैदराबाद पहुंच चुकी है। जहां वह सीरीज पर कब्‍जा करना चाहेगी। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है। आइये एक नजर भारत की संभावित प्‍लेइंग 11 पर डालते हैं। 

IND vs WI 4th T20I Playing 11 Prediction: इंदौर में 14 रन से करीबी जीत दर्ज करने और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करने के बाद अब भारतीय टीम हैदराबाद पहुंच चुकी है। जहां बुधवार 14 अक्‍टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। कैरेबियाई टीम जहां वापसी करना चाहेगी, तो वहीं श्रेयस अय्यर एंड कंपनी इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव संभव हैं, क्‍योंकि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम थोड़ा अलग होने वाला है। आइये इस मैच में भारत की संभावित प्‍लेइंग के साथ आपको बताते हैं कि कौन बाहर होगा और किसकी टीम में एंट्री हो सकती है।

बल्‍लेबाजी क्रम में बदलाव की गुंजाइश नहीं

बतौर सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का स्‍थान पक्‍का है। भले ही संजू इंदौर में रन नहीं बना सके हों, लेकिन उससे पहले रांची में उन्‍होंने भारत के लिए सबसे बड़ा स्‍कोर किया था। इसके साथ ही हैदराबाद भी संजू के सबसे पसंदीदा मैदानों में से एक है। वह यहां तीसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज है। वह यहां एक शतक भी लगा चुके हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर ईशान किशन और चौथे नंबर पर खुद कप्‍तान श्रेयस अय्यर उतर सकते हैं, ज‍बकि पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा उतर सकते हैं।

तीन ऑलराउंडर के साथ उतरना चाहेगा भारत

टीम मैनेजमेंट एक बार फिर तीन ऑलराउंडर के साथ इस मैच में उतर सकता है, जिनमें नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल शामिल हैं। पिछले मैच में इन तीनों ने गेंद के साथ बल्‍ले से भी अच्‍छा योगदान दिया था। पिछले मैच में इन्‍होंने चार विकेट के साथ 52 रन भी बनाए थे।

प्रिंस यादव की जगह कुलदीप यादव की हो सकती है वापसी

बता दें कि हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम बड़ा है, जहां तेज गेंदबाज की जगह स्‍पेशलिस्‍ट स्पिनर के साथ उतरना अच्‍छा फैसला हो सकता है। ऐसे में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। उनकी जगह प्रिंस यादव को बाहर किया जा सकता है। इस तरह भारत एक स्‍पेशलिस्‍ट स्पिनर और दो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व मयंक यादव के साथ उतर सकता है।

हैदराबाद टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *