IND vs WI: भुवनेश्‍वर कुमार के पास बेंगलुरु में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने का मौका, निशाने पर 3 दिग्‍गजों के कीर्तिमान

IND vs WI: भुवनेश्‍वर कुमार के पास बेंगलुरु में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने का मौका, निशाने पर 3 दिग्‍गजों के कीर्तिमान

Bhuvneshwar Kumar T20I Record in M Chinnaswamy Stadium: वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को बेंगलुरु में खेले जाने वाले टी20 सीरीज के पांचवें और निर्णायक मुकाबले के लिए अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को कंधे में चोट लगने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से सेलेक्‍टर्स ने ये फैसला लिया। अगर, भुवी को बेंगलुरु में खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी मैच की प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो उनके पास एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। वह यहां चार विकेट लेते ही तीन दिग्‍गजों को पछाड़कर सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

एम चिन्‍नास्‍वामी में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से कितनी दूर भुवी?

बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम अब तक सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। वह इस मैदान पर 2017 से 2022 के बीच तीन मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं। जबकि भुवनेश्‍वर कुमार ने यहां सिर्फ दो ही मैच खेले हैं और वह इन दो विकेट के साथ एम चिन्‍नास्‍वामी में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे पायदान पर हैं।

चार विकेट लेते ही वह सात विकेट के साथ इस लिस्‍ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे। वहीं, अगर वह दो विकेट ले पाते हैं, तो बांग्‍लादेश के गेंदबाज शाकिब अल हसन और मुस्‍तफिजुर रहमान को पीछे छोड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे, जिन्‍होंने इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार-चार विकेट लिए हैं।

बेंगलुरु में टी20 इंटरनेशनल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?

रैंक गेंदबाज टीम मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट
1 युजवेंद्र चहल भारत 3 6 6/25 12.00 9.00 8.00
2 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 2 4 3/27 12.50 6.25 12.00
3 मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश 2 4 2/30 16.00 8.00 12.00
4 भुवनेश्वर कुमार भारत 2 3 3/9 3.00 2.25 8.00
5 सैमुअल बद्री वेस्टइंडीज 1 3 3/12 4.00 3.00 8.00
6 फरीद अहमद अफगानिस्तान 1 3 3/20 6.66 5.00 8.00
7 एडम जंपा ऑस्ट्रेलिया 2 3 3/23 15.33 5.75 16.00
8 वॉशिंगटन सुंदर भारत 2 3 3/18 15.00 6.42 14.00
9 उमर गुल पाकिस्तान 1 3 3/21 7.00 7.00 6.00
10 जसप्रीत बुमराह भारत 3 3 3/14 25.33 7.23 21.00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *