IND vs WI 3rd T20I: वेस्टइंडीज को भले ही इंदौर में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन रन चेज में बगैर किसी बल्लेबाज के 50+ स्कोर के बावजूद वह 200 से ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई है।
IND vs WI 3rd T20I Record: अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 223 रन लगाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। भले ही कैरेबियाई टीम को इस मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी है, लेकिन उसके एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में चेज के दौरान बिना किसी बल्लेबाज के 50+ स्कोर के बावजूद 200 से ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई है।
भारत के साथ संयुक्त रूप से पहली टीम बनी
बता दें कि इससे पहले टी20 इंटरनेशनल चेज में बिना 50 से ज्यादा स्कोर के 200 से ज्यादा का टोटल का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज था, जब भारत ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में बगैर किसी बल्लेबाज के 50+ स्कोर के बावजूद 7 विकेट नुकसान पर 209 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने अब उसी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस मामले में तीसरे नंबर पर भी वेस्टइंडीज ही है, जब उसने पिछले साल ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए थे।
T20I चेज में 200 से ज्यादा का टोटल, बिना 50 से ज्यादा स्कोर के
209/7 – इंडिया बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2019
209/7 – वेस्टइंडीज बनाम इंडिया, इंदौर, 2026
204/8 – वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2025
202/8 – स्लोवेनिया बनाम सर्बिया, बेलग्रेड, 2025
200/6 – बेल्जियम बनाम ग्वेर्नसे, वाटरलू, 2024
200/6 – इंग्लैंड बनाम इंडिया, डरबन, 2007
T20I में 50+ स्कोर के बिना 4 बार 200 से ज्यादा टोटल
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम बिना किसी बल्लेबाज के 50 से ज्यादा स्कोर के बावजूद चार बार 200 से ज्यादा टोटल कर चुकी है। इस मामले में उसका सबसे बड़ा टोटल आठ विकेट पर 220 रन है। यह स्कोर उसने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया था।
T20I में 50 से ज्यादा स्कोर के बिना WI के लिए 200 से ज्यादा का टोटल
220/8 बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023
209/7 बनाम भारत, इंदौर, 2026
205/9 बनाम ऑस्ट्रेलिया, बैसेटेरे, 2025
204/8 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2025
Sports – Patrika | CMS



Naman Dhir strike TIMBER 
