India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर वेस्टइंडीज ने भारत से ज्यादा मुकाबले खेले हैं।
India-West Indies T20 Stats at Ekana Stadium: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत से ज्यादा वेस्टइंडीज ने टी20 मुकाबले खेले हैं। भारतीय टीम ने जहां अब तक सिर्फ तीन मैच खेले हैं, तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम चार बार यहां मुकाबला कर चुकी है।
IND-WI ने ही खेला था पहला मैच
हालांकि, इस मैदान पर पहला मेंस टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच ही खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 71 रन से अपने नाम कर लिया था। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे, जिसमें रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रन की पारी खेली थी। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 124 रन ही बना सकी।
वेस्टइंडीज की शुरुआत इस मैदान पर हार के साथ हुई, लेकिन एक साल बाद वह फिर से इस मैदान पर लौटी और अफगानिस्तान को 30 रन से हराकर पहली जीत हासिल की। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ अगले दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मतलब वेस्टइंडीज की टीम यहां चार में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है, जबकि तीन में उसे हार झेलनी पड़ी है।
वहीं, भारतीय टीम ने 2018 के बाद सीधे 2022 में अपना दूसरा मुकाबला यहां खेला और श्रीलंका को 62 रन से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आखिरी बार मेंस टी20 मुकाबला साल 2023 में खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर अपने नाम किया था। यह इस मैदान का पहला टी20 मुकाबला भी था, जिसमें मेंस क्रिकेट में किसी टीम ने पहली बार लक्ष्य को हासिल किया था।
भारतीय बॉलर्स ने ढाया था कहर
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने सिर्फ 100 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया था। कप्तान मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए थे और नाबाद रहे थे। जबकि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए मेहमानों को 100 रन तक भी नहीं पहुंचने दिया था।
Sports – Patrika | CMS



Catch the 𝗙𝗨𝗟𝗟 𝗜𝗡𝗧𝗘𝗥𝗩𝗜𝗘𝗪 on 𝗝𝗜𝗢𝗛𝗢𝗧𝗦𝗧𝗔𝗥 
Team India Batsmen Innings in T20 against Pakistan