Abhishek Sharma Sixes Record: अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। उनके नाम 135 छक्के दर्ज हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाते ही सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
Fastest 150 Sixes in T20 International: टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों के मामले में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। अब तक सिर्फ 62 मैच खेलकर 135 छक्के लगा चुके हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे हुए 4 मैचों में अगर वह और 20 छक्के लगा देतें हैं तो वह एक साथ ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर और निकलस पूरन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं। इसके अलावा वह सबसे कम मैचों में 150 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।
रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा छक्के
टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर टीमों के रिकॉर्ड की बात की जाए तो सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा ने लगाए हैं। 2024 में इस फॉर्मेट को अलविदा कहने से पहले रोहित ने 159 मैचों में 205 छक्के उड़ाए। अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर अभी काफी छोटा है। उन्होंने जुलाई 2024 में टी20आई डेब्यू किया था, लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने छक्कों की बरसात कर दी है। उनकी स्ट्राइक रेट और पावर-हिटिंग क्षमता ने उन्हें दुनिया के खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जोस बटलर और मुहम्मद वसीम जैसे दिग्गजों के साथ टॉप-10 में जगह बनाना किसी भी युवा बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
अभिषेक अगर 25 छक्के और लगा देते हैं तो उनके कुल 160 छक्के हो जाएंगे। इस तरह वह वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल (156), एविन लुईस (136) और निकलेस पूरन (146), जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (151), ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (150) और साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर (141) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। बचे हुए 4 मैचों में अभिषेक प्रति मैच 7 छक्के लगाते हैं, तो वह इस उपलब्धि को आसानी से हासिल कर लेंगे।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी | देश | मैच | छक्के |
|---|---|---|---|
| करनबीर सिंह | ऑस्ट्रिया | 65 | 214 |
| रोहित शर्मा | भारत | 159 | 205 |
| मुहम्मद वसीम | यूएई | 99 | 196 |
| जोस बटलर | इंग्लैंड | 163 | 192 |
| सूर्यकुमार यादव | भारत | 113 | 179 |
| मार्टिन गुप्टिल | न्यूजीलैंड | 122 | 173 |
| बाबर हयात | हांगकांग | 116 | 167 |
| सैयद अजीज | मलेशिया | 133 | 162 |
| रोवमैन पॉवेल | वेस्टइंडीज | 121 | 156 |
| सिकंदर रजा | जिम्बाब्वे | 144 | 151 |
Sports – Patrika | CMS




