IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के बाद गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, सोनल दिनुषा की तारीफ में पढ़े कसीदे

IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के बाद गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, सोनल दिनुषा की तारीफ में पढ़े कसीदे

Gautam Gambhir Reaction on Sonal Dinusha: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज को शुभमन गिल एंड कंपनी ने 1-0 से अपने नाम कर लिया। पहला टेस्ट गॉल में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम कर लिया। वहीं, दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहलेज स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जो आखिरी दिन तक चला, लेकिन भारतीय टीम इस मैच को जीत नहीं पाई। इसके बाद से गौतम गंभीर और शुभमन गिल की जमकर आलोचना हुई। अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का सीरीज के खत्म होने के बाद पहला रिएक्शन आया है और उन्होंने सोनल दिनुषा की जमकर तारीफ की है।

4 पारियों में दिनुषा ने जड़े 3 शतक

आपको बता दें कि सोनल दिनुषा ने इस सीरीज की चार पारियों में तीन शतक मारे और एक और अर्धशतक भी बनाया। उन्होंने कुल 140 की औसत से 420 रन बनाए। दूसरे टेस्ट में तो उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को इतना परेशान किया कि टीम इंडिया की जीत की उम्मीद तोड़ दी। उनकी बैटिंग की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। गंभीर से पहले राजीव शुक्ला ने भी सोनल दिनुषा की तुलना सचिन तेंदुलकर की बैटिंग स्टाइल से कर दी और अब गौतम गंभीर ने उनकी जमकर तारीफ की है।

गंभीर ने 28 अगस्त की दोपहर एक ट्वीट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में कैरेक्टर, सब्र और मानसिक मजबूती चाहिए होती है और हमारे लड़कों ने यह करके दिखाया। सोनल दिनुषा की खास तौर पर तारीफ करनी चाहिए, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

2 साल पहले गंभीर की कोचिंग का एरा श्रीलंका दौरे से ही शुरू हुआ था, जब भारतीय टीम को वनडे सीरीज में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। उसके बाद से अब तक टीम इंडिया टेस्ट में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन करती आई है। गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप-4 से बाहर गई। इस दौरान भारतीय टीम ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए हैं। वह अपने घर में पहली बार न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों से हारी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

WTC Final की राह मुश्किल

WTC के चौथे साइकिल में भी भारतीय टीम का फाइनल के लिए जगह बनाना मुश्किल हो गया है। अब भारतीय टीम को इस साइकिल में दो सीरीज और खेलनी हैं। पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जाएगी और उसके बाद अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने घर पर पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम को अगर फाइनल में पहुंचना है तो बचे हुए सात में से 6 मैच जीतने होंगे और एक ड्रॉ करना होगा। अगर भारतीय टीम दो मुकाबले हार जाती है तो उनका फाइनल पहुंचने का सपना टूट जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *