IND vs SL: मानव सुथार नहीं, टीम इंडिया के इन 2 खिलाड़ियों की वजह से हारी श्रीलंका! धनंजय डीसिल्वा ने किया खुलासा

IND vs SL 1st Test Update: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। श्रीलंका के 20 में से 10 विकेट अकेले मानव सुथार ने चटकाए। उन्होंने पहली पारी में जहां 4 विकेट हासिल किए थे, वहीं दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए और अपना 10 विकेट हॉल भी पूरा कर लिया। वह नरेंद्र हिरवानी के बाद भारत के लिए सबसे कम पारी में 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया। साथ ही श्रीलंका के कप्तान भी उन्हें हार की वजह नहीं मानते हैं। मैच के बाद धनंजय डीसिल्वा ने बताया कि किन 2 खिलाड़ियों की वजह से टीम पर दबाव बना और उसे हार झेलनी पड़ी।

राहुल-पडिक्कल पर फोड़ा हार का ठीकरा

मैच के बाद श्रीलंका के कप्तान धनंजय डीसिल्वा ने कहा, “दूसरे दिन से हम मैच में बने हुए थे। हमारी टीम ने कड़ा संघर्ष किया, यह एक अच्छा मुकाबला था। पहले तीन दिन बल्लेबाजी करना अच्छा रहा। सभी जानते हैं कि यहां चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है। टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल और पडिक्कल ने हम पर दबाव बनाया।” साथ ही उन्होंने इस हार में टॉस की भी अहम भूमिका बताई।

शुभमन ने की मानव सुथार की तारीफ

मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, “हम पर थोड़ा दबाव था, लेकिन टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। हम 400 के आसपास का लक्ष्य देना चाह रहे थे, लेकिन इस विकेट पर इच्छानुसार रन बनाना आसान नहीं था। पांचवें दिन हमें यकीन नहीं था कि हम इतने ओवर फेंक पाएंगे। कुल मिलाकर आरामदायक स्थिति में थे। सुथार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।”

टीम इंडिया ने श्रीलंका को पांचवें दिन दूसरे सेशन में दूसरी पारी में 206 रन पर समेटकर गॉल टेस्ट अपने नाम किया। जीत के साथ 2 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है। श्रीलंका को चौथी पारी में जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला था। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। श्रीलंका ने अपने शुरुआती 4 विकेट मात्र 47 रन पर गंवा दिए थे। यही वह समय था, जब टीम की हार तय हो गई थी। हालांकि, कप्तान धनंजय डीसिल्वा (59) और पहली पारी के शतकवीर सोनल डिनूशा ने 84 रन की पारी खेलकर टीम की हार कुछ देर के लिए टाली, लेकिन उनका यह प्रयास काफी नहीं था। दोनों के आउट होने के साथ ही श्रीलंका की पारी 77.4 ओवर में 206 रन पर सिमट गई और 165 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा बैठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *