IND vs SL: टेस्ट सीरीज देखने के लिए नहीं देना होगा कोई पैसा, दर्शकों की स्टेडियम में होगी फ्री एंट्री

IND vs SL: टेस्ट सीरीज देखने के लिए नहीं देना होगा कोई पैसा, दर्शकों की स्टेडियम में होगी फ्री एंट्री

India vs Srilanka Test Series: श्रीलंका और भारत के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने एक बड़ा फैसला लिया है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट ने दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाले दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों की एंट्री फ्री कर दी है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दर्शकों की होगी फ्री एंट्री

एसएलसी ने एक बयान में कहा, “श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करना चाहता है कि श्रीलंका और भारत के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए दर्शकों का प्रवेश मुफ़्त होगा, जिससे क्रिकेट फैंस को वर्ल्ड-क्लास टेस्ट क्रिकेट देखने का शानदार मौका मिलेगा।”

बयान में आगे कहा गया, “श्रीलंका क्रिकेट देश भर के क्रिकेट प्रेमियों, युवा क्रिकेटरों, परिवारों और खेल प्रेमियों को इस पहल का लाभ उठाने और श्रीलंका और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के रोमांच का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता है।”

स्टेडियम भरने के लिए लिया गया यह फैसला

यह फ़ैसला इसलिए लिया गया ताकि मैचों के दौरान स्टेडियम भरे रहें, क्योंकि श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट में ज़्यादा भीड़ नहीं जुटती; यहां तक कि पहले भी भारतीय टीमें खाली स्टेडियमों के सामने खेल चुकी हैं। दर्शकों को बिना किसी रुकावट के आने जाने के लिए श्रीलंका क्रिकेट द्वारा दोनों मैदानों पर खास एंट्री पॉइंट तय किया गया है। गॉल मैच देखने आने वाले दर्शकों को गेट नंबर 4 से फ्री एंट्री मिलेगी, जबकि कोलंबो में फैंस गेट 3, 4, 5 और 7 से ग्राउंड में जा सकते हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद भारत को फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए छठे नंबर पर मौजूद श्रीलंका के खिलाफ आने वाली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। भारत ने 2017 में श्रीलंका के अपने पिछले टेस्ट दौरे में पूरी तरह से दबदबा बनाया था। तीन मैचों की सीरीज भारतीय टीम ने 3-0 से जीती थी। मौजूदा सीरीज रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय टीम जहां युवा खिलाड़ियों से भरी है, जबकि श्रीलंकाई टीम में भी युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *