IND vs SL 2nd Test Day 5: भारत ने कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में चौथे दिन मजबूत पकड़ बना ली है। अगर, बुधवार को तीसरे सेशन का बड़ा हिस्सा बारिश से नहीं धुलता, तो टीम इंडिया जीत चुकी होती या और करीब पहुंच चुकी होती। चौथे दिन खेल की समाप्ति तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। यहां से श्रीलंका के पास मात्र 16 रन की लीड है। अब भारत कोलंबो में जीत दर्ज करने के लिए तीन काम जरूर करने होंगे, नहीं तो मैच ड्रॉ भी हो सकता है। आइये आपको भी बताते हैं कि वो तीन काम कौन से हैं?
सोनल दिनुषा का ढूंढना होगा तोड़
सोनल दिनुषा इस सीरीज में अब तक एक मात्र ऐसी श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं, जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया है। उन्होंने अब तक खेली तीन पारियों में 80 से ज्यादा रन बनाए हैं। इतना ही नहीं इन तीन में से दो में उन्होंने शतक भी लगाए हैं। वह अब तक इस सीरीज में अकेले 294 रन बना चुके हैं और दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में चौथे दिन नाबाद 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। ऐसे में भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को उनका तोड़ ढूंढना होगा और उन्हें पहले सेशन में जल्द से जल्द आउट करना होगा।
गौर करने वाली बात ये है कि सोनल तीनों बार अलग-अलग भारतीय स्पिनर का शिकार हुए हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया था, तो उसी मैच की दूसरी पारी में वह मानव सुथार का शिकार बने थे। जबकि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वह सारांश जैन का शिकार बने।
पहले सेशन में श्रीलंका को ऑलआउट करना जरूरी
भारतीय टीम के लिए कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन दूसरा बड़ा टास्क पहले सेशन में जल्द से जल्द श्रीलंकाई पारी को समेटना होगा। वैसे इस काम में सबसे बड़ा रोड़ा सोनल दिनुषा ही होंगे, उनके आउट होने के बाद श्रीलंका टेलेंडर्स का भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक पाना आसान नहीं होगा। इसलिए आखिरी दिन भी बारिश की संभावना को देखते हुए भारत को जल्दी ही श्रीलंका को ऑलआउट करना होगा।
दूसरे सेशन से पहले जीतना होगा मैच
भारतीय टीम अगर श्रीलंका को जल्दी ऑलआउट कर लेती है, तो उसके लिए तीसरा टास्क दूसरे सेशन तक मैच खत्म कर जीतना होगा। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि तीसरे सेशन के ज्यादातर ओवर बारिश से धुल रहे हैं। शाम के समय बारिश और बादलों के चलते रोशनी कम हो जाती है। पहले दिन को छोड़कर लगातार तीन दिन आखिरी सेशन बारिश से धुले हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम ये तीनों टास्क पूरे कर पाती है या नहीं।


BAD NEWS FOR TEAM INDIA