IND vs SL: ऋषभ पंत ने टेस्‍ट क्रिकेट में कर दिया कमाल, मैकुलम-स्‍टोक्‍स को पछाड़ अपने नाम किया सबसे तेज 100 छक्कों का विश्‍व रिकॉर्ड

IND vs SL: ऋषभ पंत ने टेस्‍ट क्रिकेट में कर दिया कमाल, मैकुलम-स्‍टोक्‍स को पछाड़ अपने नाम किया सबसे तेज 100 छक्कों का विश्‍व रिकॉर्ड

IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत ने भारत के लिए 69 गेंदों 66 रनों की तेज अर्धशतकीय पारी खेली है। इस पारी में उन्‍होंने 8 चौके और दो छक्‍के भी लगाए हैं। इन दो छक्‍कों के साथ उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में अपने 100 छक्‍के पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने सबसे तेज 100 छक्‍कों का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्‍होंने सिर्फ 89 टेस्‍ट पारियों में ये मुकाम हासिल करते हुए एड‍म गिलक्रिस्‍ट, ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्‍टोक्‍स को पीछे छोड़ दिया है, जिन्‍होंने 100 या उससे भी ज्‍यादा पारियां ली थीं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्‍लेबाज

रैंक बल्लेबाज टीम 100 छक्के पूरे करने तक पारियां कुल छक्के
1 ऋषभ पंत भारत 89* 100
2 एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 137 100
3 ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड 176 107
4 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 220 138

सबसे ज्‍यादा छक्‍के के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे पंत

टेस्‍ट क्रिकेट में ऋषभ पंत सबसे छक्‍कों के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्‍ट में सबसे ऊपर इंग्‍लैंड पूर्व खिलाड़ी बेन स्‍टोक्‍स हैं, जिनके नाम 138 छक्‍के दर्ज हैं। उनके बाद दूसरे स्‍थान पर ब्रेंडन मैकुलम हैं, जिन्‍होंने अपने टेस्‍ट करियर में 107 छक्‍के लगाए। टॉप-10 की लिस्‍ट में दो और भारतीयों वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के नाम भी शामिल हैं, जिन्‍होंने अपने टेस्‍ट करियर में क्रमश: 91 और 88 छक्‍के लगाए।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी टीम करियर मैच पारियां रन छक्के
1 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 2013-2026 122 220 7,273 138
2 ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड 2004-2016 101 176 6,453 107
3 ऋषभ पंत भारत 2018-2026* 51 89 3,662 100
4 एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 1999-2008 96 137 5,570 100
5 टिम साउदी न्यूजीलैंड 2008-2024 107 156 2,245 98
6 क्रिस गेल वेस्टइंडीज 2000-2014 103 182 7,214 98
7 जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 1995-2013 166 280 13,289 97
8 वीरेंद्र सहवाग भारत 2001-2013 104 180 8,586 91
9 एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंका 2009-2025 119 212 8,214 90
10 रोहित शर्मा भारत 2013-2024 67 116 4,301 88

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *