Mitchell Santner on IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज करने वाली टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने बड़ा बयान दिया और ये भी बताया कि कहां उनसे चूक हुई।
IND vs NZ 1st T20I Update: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने गुरुवार को न्यूजीलैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड से मिले 226 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह इस मैदान पर का सबसे बड़ा सफल रन चेज है और साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है। इस हार के बाद कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने बताया कि उनकी टीम से कहां गलती हुई और टीम इंडिया के किन खिलाड़ियों की वजह से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
सेंटनर ने बताई हार की वजह
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सैंटनर ने कहा, “मुझे लगता है कि जिस तरह से हमारे टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया वह अच्छा था। पिच में शुरुआत में कुछ गेंदबाजों के लिए मदद थी। इसके बावजूद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और फिर जाहिर तौर पर जिस तरह से ग्लेन फिलिप्स ने फिनिश किया, वहा वाकई शानदार था। बेव ने भी कुछ क्लीनिकल स्ट्राइकिंग की। इसलिए हम अपने स्कोर से काफी खुश थे। लेकिन उनका एक बड़ा पावरप्ले भारी पड़ गया।”
पावरप्ले में टीम इंडिया के खेल से हैरान
टीम इंडिया ने पहले 6 ओवर में ही एक विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए थे, जहां से मैच जीतना मुश्किल हो गया था। उस दौरान अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 29 और संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए थे। सेंटनर ने दोनों का नाम लिए बिना बताया कि कैसे टीम इंडिया के पावरप्ले में धमाकेदार बल्लेबाजी हमारी टीम पर भारी पड़ी। उन्होंने कहा, “बीच में हमने उन पर दबाव बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन, मुझे लगता है कि पावरप्ले हमेशा एक चुनौती होगी। हमें उन्हें धीमा करने का प्रयास करने का एक तरीका ढूंढना होगा, लेकिन वह 80 रन का पावरप्ले हो सकता है, 100 का नहीं।
इस मुकाबले में भारतीय टीम 226 रन के लक्ष्य का पीछी करने उतरी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.5 ओवर में 93 रन जोड़े। अभिषेक 12 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। नंबर तीन पर प्रमोट किए गए तिलक वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 33 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। इन दोनों ने ही मैच का रुख तय कर दिया था और टीम इंडिया ने बीच में मैच फंसने के बावजूद जीत हासिल कर ली।
Sports – Patrika | CMS

