IND vs NZ: दूसरे T20I में 2 बदलाव के साथ उतर सकता है भारत, जानें वैभव सूर्यवंशी के साथ मिस्‍ट्री स्पिनर की वापसी पर कौन होंगे बाहर?

IND vs NZ: दूसरे T20I में 2 बदलाव के साथ उतर सकता है भारत, जानें वैभव सूर्यवंशी के साथ मिस्‍ट्री स्पिनर की वापसी पर कौन होंगे बाहर?

IND vs NZ 2nd T20I Playing 11 Prediction: हेगले ओवल के पाटा विकेट पर भारत ने 226 रन के लक्ष्‍य को दो गेंद शेष रहते गुरुवार को रोमांचक जीत दर्ज की थी। अब शनिवार को दूसरा मुकाबला भी इसी ग्राउंड पर खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया दो बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है। 

India vs New Zealand 2nd T20I Playing 11 Prediction: भारत ने गुरुवार को 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो गेंद शेष रहते रोमांचक जीत के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला भी शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड में ही खेला जाएगा। जहां की पाटा विकेट पर एक बार फिर रनों का अंबार देखने को मिल सकता है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया में मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में अपनी बढ़त को 2-0 तक बढ़ाने की उम्मीद करेगी। ऐसे में अय्यर दो बदलावों के साथ इस मुकाबले में उतरना चाहेंगे।

ईशान किशन हुए दूसरे टी20 से आउट, वैभव सूर्यवंशी इन

बता दें कि ईशान किशन ग्रोइन इंजरी के चलते पहले टी20 में अपने नंबर-3 पर बल्‍लेबाजी करने नहीं उतरे थे, उनकी जगह तिलक वर्मा को उतारा गया था। ईशान अब दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। ऐसे में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी की वापसी तय मानी जा रही है, जो पिछले छह टी20 मुकाबलों से बेंच पर बैठे हैं। भारतीय बल्‍लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी ईशान की जगह वैभव को सबसे बड़ा दावेदार बताया है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी देखने को मिलने वाली है।

मयंक यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती को मिल सकता है मौका

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मयंक यादव ने 10 की इकॉनमी से 40 रन दिए थे। मयंक अपनी जिस गति के लिए जाने जाते हैं, वह गति भी पिछले मैच में नजर नहीं आई थी। ऐसे में उन्‍हें प्‍लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह मिस्‍ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की प्‍लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है, जो अपनी गेंदबाजी में वेरिएशन लेकर आते हैं। इस तरह भारत की प्‍लेइंग इलेवन में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *