Kendel Kadowaki-Fleming On IND vs JPN Match: जापान टीम के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग मैच के बाद टीम इंडिया से मिली करीबी मुकाबले में हार पर निराशा जताई और बताया कि हार के बावजूद उनका सपना पूरा हो गया।
IND vs JPN T20 Match Update: सोमवार को जापान और भारत के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेला गया, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। यह टीम इंडिया के इतिहास की 200वीं जीत है। इससे पहले कोई भी टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा नहीं कर पाई। सानो इंटरनेशनल ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में बारिश से बाधित पांच ओवर के मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम सिर्फ 30 रन बना सकी और दो रन से हार गई।
कप्तान ने कहा- हार का पचाना मुश्किल
हार के बाद जापान के कप्तान कैंडल फ्लेमिंग ने कहा कि इस तरह के करीबी मुकाबले में हार को पचना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। उन्होंने बताया कि कैसे हार के बावजूद उनका सपना पूरा हुआ। मैच के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम को आखिरी गेंद तक टक्कर देना सबसे खास बात है। इस दौरान श्रेयस अय्यर जैसे कप्तान और खिलाड़ी को जापान क्रिकेट की तरक्की के बारे में बात करते हुए सुनना किसी सपने जैसा लगता है।
जापानी कप्तान ने उन लोगों का आभार व्यक्त किया, जिसकी वजह से यह मैच संभव हो पाया। उन्होंने ग्राउंड्समैन और सपोर्ट स्टाफ का भी धन्यवाद किया। आपको बता दें कि मैच से पहले देर रात काफी बारिश हुई थी, जिसकी वजह से मैच 3 घंटे देरी से शुरू हुआ। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच को रद्द कर दिया जाएगा, लेकिन ग्राउंड्समैन की कोशिशों के बाद आखिरकार पांच-पांच ओवर का मुकाबला हुआ।
आपको बता दें कि अब भारत और जापान की टीमें एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगी, जहां जापान को शुरुआती मुकाबले खेलने हैं, तो वहीं टीम इंडिया का पहला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में होगा। शुरुआती मैचों को जीतने वाली टीमें अगले दौर में जाएगी और उसमें से कोई एक टीम भारत से मुकाबला करेगी। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 28 सितंबर को एशियन गेम्स में खेला जाएगा, तो वहीं जापान की टीम 24 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा, जहां एशियन गेम्स में वूमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था।
Sports – Patrika | CMS





