IND vs AUS U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने उड़ाई ऑस्ट्रेलाई गेंदबाजों की धज्जियां, दूसरे वनडे में अर्धशतक से चूके आर्यवीर

IND vs AUS U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने उड़ाई ऑस्ट्रेलाई गेंदबाजों की धज्जियां, दूसरे वनडे में अर्धशतक से चूके आर्यवीर

IND vs AUS U19 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 रन की पारी खेली। हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए और रन आउट होकर पवेलियन लौटे। 

India vs Australia U19 Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे अंडर-19 वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि, वह अपने अर्धशतक से चूक गए और 47 रन पर रन आउट हो गए। रन आउट होने से पहले उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए। दो मैचों में अब तक वह 14 चौके जड़ चुके हैं। आर्यवीर को पहली बार टीम इंडिया की अंडर 19 स्क्वॉड में जगह मिली है और शुरुआती दोनों मुकाबलों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है।

पहले मैच में जड़े थे 5 चौके

पहले मुकाबले में आर्यवीर सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, इस दौरान भी उन्होंने 20 रन सिर्फ चौके से बनाए थे। जबकि राहुल द्रविड़ के बेटे ने 18 गेंद में 211 की स्ट्राइक रेट से 38 रन की पारी खेली थी और वह मुकाबला इंडिया अंडर-19 टीम ने 7 रन से जीत लिया था। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, कप्तान रायचंदानी सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया। जहां लक्ष्य एक-एक रन के लिए तरस रहे थे, वहीं आर्यवीर सहवाग लगातार चौके बरसा रहे थे। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में दो चौके जड़े। इसके बाद आर्यवीर ने चौथे ओवर में भी दो चौके लगाए। आठवें ओवर में तो आर्यवीर ने पहली, पांचवीं और आखिरी गेंद पर तीन चौके जड़े। 19 ओवर की पांचवीं गेंद पर आर्यवीर दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। 20 ओवर तक भारतीय टीम ने 103 रन बना लिए हैं। के विनीत 29 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि यशवर्धन चौहान एक रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *