IND vs AUS U19: यंग इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के सामने धारदार गेंदाबजी, 150/2 के बाद 254 रन पर पूरी टीम को किया ढेर

IND vs AUS U19: यंग इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के सामने धारदार गेंदाबजी, 150/2 के बाद 254 रन पर पूरी टीम को किया ढेर

India U19 vs Australia U19 3rd ODI Update: राजकोट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां यंग इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया है। तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 254 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 विकेट गंवाकर 150 रन बनाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी लेकिन 50 ओवर के पहले पूरी टीम 254 रन पर ही ढेर हो गई। मोहित उलवा और मनल चौहान ने 3-3 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया U19 की शुरुआत रही अच्छी

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के U19 कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेड हॉर्लिक्स और चार्ली हेंडरसन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। चार्ली हेंडरसन 18 रन बनाकर आउट हुए, तो नील पटेल ने मोर्चा संभाला और हॉर्लिक्स के साथ टीम को 120 के पार पहुंचा दिया। नील पटेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 126 के स्कोर पर जेड हॉर्लिक्स 87 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम ने 150 रन पर सिर्फ दो विकेट गंवाए थे, लेकिन आखिरी आठ विकेट उन्होंने 104 रन के भीतर गंवा दिए। मैथ्यू लॉफ 11 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। कप्तान जैक जोसनेक सिर्फ 7 रन बना सके। भारत की ओर से मोहित उलवा और मानव चौहान ने तीन-तीन विकेट चटकाए, तो वहीं काव्य पटेल और आर्यन सवसनी को एक-एक सफलता मिली। मोहित पलवा ने 9.3 ओवर की गेंदबाजी में एक मेडन ओवर डाला और 43 रन देकर तीन विकेट लिए, तो वहीं मानव चौहान ने 10 ओवर में 42 रन दिए।

इंडिया अंडर 19 टीम के नाम सीरीज

आपको बता दें कि सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने बारिश से बाधित 20-20 ओवर के मुकाबले में 7 रन से रोमांचक जीत हासिल की थी। दूसरे मैच में भी टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिली और 103 रन से बड़ी जीत हासिल कर सीरीज जीत लिया। अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का सुपड़ा साफ करने के लिए इस मुकाबले में 255 रन बनाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *