Vaibhav Suryavanshi Likely to Drop: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से वैभव सूर्यवंशी को बाहर होना पड़ सकता है, तो वहीं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में हिस्सा लिया था, जहां उनकी टीम ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर खिताब जीता था। सूर्यवंशी को आराम देने के लिए उन्हें पहले T20 मुकाबले से बाहर रखा जा सकता है।
संजू के साथ अभिषेक कर सकते हैं ओपनिंग
दिल्ली में पहुंची टीम इंडिया के प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह के सामने वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी में काफी दिक्कत हुई। इसके अलावा दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भी वह कुछ खास नहीं कर सके थे। पहली पारी में जहां वह 44 रन बनाकर आउट हुए, तो दूसरी पारी में सिर्फ आठ रन बना सके थे। ऐसे में एक बार फिर से T20 वर्ल्ड कप के टॉप-3 यानी अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में देखने को मिल सकते हैं।
फुल स्ट्रेंथ के साथ उतरेगी टीम इंडिया?
इसके अलावा शुक्रवार को ईशान किशन भी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसके बारे में कोई अपडेट नहीं आई है। अगर उन्हें आराम देने के लिए बाहर किया जा सकता है, तो फिर वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह संभालेंगे, तो वहीं अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे को गेंदबाजी के दौरान बीच में कुछ ओवर दिए भी जा सकते हैं और नहीं भी।
आपको बता दें कि इस मुकाबले को भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं। इस मैच का सीधा प्रसारण फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी उपलब्ध होगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।



Shivam Dube 
