Ind vs Afg: अभिषेक शर्मा के निशाने पर आज शिखर धवन का 5 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 49 रन बनाते ही छोड़ेंगे पीछे

Ind vs Afg: अभिषेक शर्मा के निशाने पर आज शिखर धवन का 5 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 49 रन बनाते ही छोड़ेंगे पीछे

Abhishek Sharma T20I Record: अफगानिस्तान की मेजबानी में दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेली जा रही तीन मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार 15 सितंबर को खेला जाना। पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली श्रेयस अय्यर एंड कंपनी इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में एक बार फिर स्‍टार ओपनर अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्‍मीद होगी। इस मैच में अभिषेक के पास टी20 इंटरनेशनल रन के मामले में शिखर धवन से आगे निकलने का मौका होगा।

49 रन पूरे करते ही तोड़ेंगे शिखर धवन का रिकॉर्ड

अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने अपना बेखौफ अंदाज दिखाया था और सिर्फ 32 गेंदों पर 82 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। अब, दूसरे मैच में वह 49 रन पूरे करते ही शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे, जिन्‍होंने 2011 से 2021 के बीच भारत के लिए 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 66 पारियों में 27.92 के औसत और 126.36 के स्‍ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए थे। वहीं, अभिषेक अब तक 57 मैचों की 56 पारियों में 31.68 के औसत और 189.68 के जबरदस्‍त स्‍ट्राइक रेट से 1711 रन बना चुके हैं।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
1 रोहित शर्मा 159 151 4231 121* 32.05 140.89 5 32
2 विराट कोहली 125 117 4188 122* 48.69 137.04 1 38
3 सूर्यकुमार यादव 113 107 3272 117 36.35 162.94 4 25
4 हार्दिक पंड्या 138 109 2288 71* 28.24 145.91 0 9
5 केएल राहुल 72 68 2265 110* 37.75 139.12 2 22
6 शिखर धवन 68 66 1759 92 27.92 126.36 0 11
7 अभिषेक शर्मा 57 56 1711 135 31.68 189.68 2 12
8 ईशान किशन 56 56 1650 103 30.00 145.75 1 12
9 तिलक वर्मा 60 57 1648 120* 44.54 144.94 2 9
10 एमएस धोनी 98 85 1617 56 37.60 126.13 0 2

अफगानिस्‍तान के खिलाफ अजेय है भारत

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम अजेय है। इन दोनों के बीच अब तक 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। ऐसे में भारत अपने जीत के क्रम को बरकरार रखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज अपने कब्जे में करने के इरादे से उतरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *