जोधपुर में पोषण पखवाड़े का शुभारंभ:मंत्री पटेल बोले आंगनवाड़ी केंद्रों पर खर्च होंगे 323 करोड़, 11 हजार अमृत वाटिकाएं बनेगी

जोधपुर में पोषण पखवाड़े का शुभारंभ:मंत्री पटेल बोले आंगनवाड़ी केंद्रों पर खर्च होंगे 323 करोड़, 11 हजार अमृत वाटिकाएं बनेगी

जोधपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल मुख्य अतिथि रहे। यह पखवाड़ा 9 से 23 अप्रैल 2026 तक देशभर में चल रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने 20 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका नियुक्ति पत्र दिए। जिसमें दो महिलाओं को यूनिफॉर्म, एक को पीएम मातृ वंदना चेक व 5 लाभार्थियों को न्यूट्री किट वितरित की। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बच्चों व महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल सामग्री व जादुई पिटारा के लिए 323 करोड़ खर्च होंगे। वहीं महिला स्वयंसहायता समूहों हेतु 500 करोड़ से 11 हजार अमृत पोषण वाटिकाएं बनेंगी। उन्होंने कहा राजस्थान स्टेट अर्ली चाइल्डहुड केयर डेवलपमेंट एंड एजुकेशन पॉलिसी लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 11,924 आंगनबाड़ियों की मरम्मत पर 246 करोड़ व्यय हो रहे हैं। महिलाओं को लेखक कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने 8वें पोषण पखवाड़ा का पोस्टर जारी किया। इस मौके जिला परिषद सीईओ आशीष कुमार मिश्रा, उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार, उप निदेशक रावतराम, सीडीपीओ निम्बाराम हुड्डा, छोटू सिंह राठौड़, खींवराज जांगिड़ सहित अधिकारी-जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *