सीवान के आसाव थाना क्षेत्र के मनियर गांव स्थित बाजार में बुधवार को होली की खरीदारी के दौरान सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है।
मृत महिला की पहचान मनियर टुकड़ा नंबर 1 निवासी भीम राजभर की 41 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि बुधवार को रीता देवी होली के लिए सब्जी खरीदने पैदल बाजार जा रही थीं। बाजार के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रीता देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचाने से पहले महिला की मौत घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल आसाव थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार वाहन की पहचान कर चालक की होगी गिरफ्तारी
आसाव थाना प्रभारी रणजीत कुमार साह ने बताया कि महिला की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और फरार वाहन की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। सीवान के आसाव थाना क्षेत्र के मनियर गांव स्थित बाजार में बुधवार को होली की खरीदारी के दौरान सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है।
मृत महिला की पहचान मनियर टुकड़ा नंबर 1 निवासी भीम राजभर की 41 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि बुधवार को रीता देवी होली के लिए सब्जी खरीदने पैदल बाजार जा रही थीं। बाजार के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रीता देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचाने से पहले महिला की मौत घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल आसाव थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार वाहन की पहचान कर चालक की होगी गिरफ्तारी
आसाव थाना प्रभारी रणजीत कुमार साह ने बताया कि महिला की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और फरार वाहन की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।


