समस्तीपुर में ठनका की चपेट में आने से एक पशुपालक की मौत हो गई। शुक्रवार को भैंस चराने के लिए बनबीरा चौर गए हुए थे। इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मृतक की पहचान लखन देव राय(60) के तौर पर हुई है। घटना जिले के हलई थाना क्षेत्र की है। भतीजा पंकज कुमार राय ने बताया कि चाचा देर रात तक घर नहीं लौट, जबकि भैंस शाम में ही वापल आ गई थी। खोजबीन के दौरान चौर में अचेत अवस्था में मिले। आनन-फानन में उठाकर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। घर पर गिरा पेड़, पति की मौत, पत्नी घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना वार्ड 7 मोहल्ला में शुक्रवार देर रात ब्रह्मस्थान के पास बरगद का विशाल पेड़ राम महतो के घर पर गिर पड़ा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी आरती देवी और पड़ोसी सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ काटकर हटाया गया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पेड़ से नीचे दबने से गई जान मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने बतलाया कि तेज आंधी-बारिश के दौरान पेड़ नहीं गिरा था। रात करीब 11:30 और 12:00 के बीच अचानक ही तेज आवाज सुनाई पड़ी। जब घर से बाहर निकले तो देखा कि उनके दलान पर पेड़ गिरा हुआ है। मां और पिताजी पेड़ के नीचे दबे थे। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे। पेड़ काटकर बाहर निकाला, तब तक पिताजी की मौत हो गई थी। चाची भी घायल हुईं हैं।
मदद का दिया आश्वासन मामले की सूचवा पर जिला परिषद सदस्य मजहर आलम, उपप्रमुख संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार को भरोसा दिलाया है कि आपदा के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। समस्तीपुर में ठनका की चपेट में आने से एक पशुपालक की मौत हो गई। शुक्रवार को भैंस चराने के लिए बनबीरा चौर गए हुए थे। इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मृतक की पहचान लखन देव राय(60) के तौर पर हुई है। घटना जिले के हलई थाना क्षेत्र की है। भतीजा पंकज कुमार राय ने बताया कि चाचा देर रात तक घर नहीं लौट, जबकि भैंस शाम में ही वापल आ गई थी। खोजबीन के दौरान चौर में अचेत अवस्था में मिले। आनन-फानन में उठाकर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। घर पर गिरा पेड़, पति की मौत, पत्नी घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना वार्ड 7 मोहल्ला में शुक्रवार देर रात ब्रह्मस्थान के पास बरगद का विशाल पेड़ राम महतो के घर पर गिर पड़ा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी आरती देवी और पड़ोसी सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ काटकर हटाया गया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पेड़ से नीचे दबने से गई जान मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने बतलाया कि तेज आंधी-बारिश के दौरान पेड़ नहीं गिरा था। रात करीब 11:30 और 12:00 के बीच अचानक ही तेज आवाज सुनाई पड़ी। जब घर से बाहर निकले तो देखा कि उनके दलान पर पेड़ गिरा हुआ है। मां और पिताजी पेड़ के नीचे दबे थे। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे। पेड़ काटकर बाहर निकाला, तब तक पिताजी की मौत हो गई थी। चाची भी घायल हुईं हैं।
मदद का दिया आश्वासन मामले की सूचवा पर जिला परिषद सदस्य मजहर आलम, उपप्रमुख संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार को भरोसा दिलाया है कि आपदा के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।


