समस्तीपुर में सोते वक्त पिता-बेटा का गला काटा:मारपीट में दोनों पक्ष से 4 घायल, बांस काटने के विवाद में जानलेवा हमला

समस्तीपुर में सोते वक्त पिता-बेटा का गला काटा:मारपीट में दोनों पक्ष से 4 घायल, बांस काटने के विवाद में जानलेवा हमला

समस्तीपुर में बुधवार की सुबह पटादारों के बीच मारपीट हो गई। पिता-बेटे सो रहे थे, इसी दौरान दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार (पघड़िया) से हमला कर दिया। दोनों का गला काट दिया। बीच बचाव में आई महिला पर भी हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक घायल हुआ है। उसपर भी धारदार हथियार से कई जगह पर वार किया गया है। झड़प में दोनों ओर से 4 लोग घायल हैं। पहले पक्ष से रामपुकार चौरसिया (55), इनका बेटा प्रियेश कुमार (20) और पत्नी गीता देवी (20) शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रमुचित चौरसिया (60) है।पिता-बेटे और रामुचित की स्थिति गंभीर है। इन्हें डीएमसीएच भेजा गया है। इनलोगों के बीच एक सप्ताह पहले बांस काटने को लेकर विवाद हुआ था। घटना अंगारघाट थाने के मुरियारों गांव की है। हमारा बांस काट लिया था जख्मी रामपुकार चौरसिया के भतीजे संदेश कुमार ने बताया कि पटीदार रामुचित चौरसिया ने हमारा बांस काट लिया था। जिसको लेकर गांव में विवाद हो गया था। गांव वालों ने मामला शांत कराते हुए आज पंचायत रखी थी, लेकिन पंचायत से पहले रामुचित ने चाचा और चचेरा भाई पर हमला कर दिया। इस दौरान चाची गीता देवी से भी मारपीट की गई। चाचा और चचेरा भाई को सिर के साथ ही शरीर के कई जगहों पर हमला किया गया है। सभी के चिखने चिल्लाने पर परिवार के लोग दौड़े तो सभी फरार हो गए। जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर रेफर कर दिया है। जमीन को लेकर भी है विवाद दूसरी ओर रामुचित चौरसिया की पत्नी आशा देवी ने बताया कि मेरे पति घर के दरबाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान रामपुकार, उनका बेटा आया और हमला कर दिया। मेरे पति ने पति ने बांस नहीं काटा है। बांस के बहाने पुराना 10 धुर जमीन को लेकर हमला है। हल्ला होने पर गांव के लोग जुटे तो सभी को सदर अस्पताल लाया है। जहां से इन्हें रेफर कर दिया गया। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बांस के विवाद को लेकर पटीदारों के बीच हिंसक झड़प की सूचना है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। समस्तीपुर में बुधवार की सुबह पटादारों के बीच मारपीट हो गई। पिता-बेटे सो रहे थे, इसी दौरान दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार (पघड़िया) से हमला कर दिया। दोनों का गला काट दिया। बीच बचाव में आई महिला पर भी हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक घायल हुआ है। उसपर भी धारदार हथियार से कई जगह पर वार किया गया है। झड़प में दोनों ओर से 4 लोग घायल हैं। पहले पक्ष से रामपुकार चौरसिया (55), इनका बेटा प्रियेश कुमार (20) और पत्नी गीता देवी (20) शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रमुचित चौरसिया (60) है।पिता-बेटे और रामुचित की स्थिति गंभीर है। इन्हें डीएमसीएच भेजा गया है। इनलोगों के बीच एक सप्ताह पहले बांस काटने को लेकर विवाद हुआ था। घटना अंगारघाट थाने के मुरियारों गांव की है। हमारा बांस काट लिया था जख्मी रामपुकार चौरसिया के भतीजे संदेश कुमार ने बताया कि पटीदार रामुचित चौरसिया ने हमारा बांस काट लिया था। जिसको लेकर गांव में विवाद हो गया था। गांव वालों ने मामला शांत कराते हुए आज पंचायत रखी थी, लेकिन पंचायत से पहले रामुचित ने चाचा और चचेरा भाई पर हमला कर दिया। इस दौरान चाची गीता देवी से भी मारपीट की गई। चाचा और चचेरा भाई को सिर के साथ ही शरीर के कई जगहों पर हमला किया गया है। सभी के चिखने चिल्लाने पर परिवार के लोग दौड़े तो सभी फरार हो गए। जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर रेफर कर दिया है। जमीन को लेकर भी है विवाद दूसरी ओर रामुचित चौरसिया की पत्नी आशा देवी ने बताया कि मेरे पति घर के दरबाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान रामपुकार, उनका बेटा आया और हमला कर दिया। मेरे पति ने पति ने बांस नहीं काटा है। बांस के बहाने पुराना 10 धुर जमीन को लेकर हमला है। हल्ला होने पर गांव के लोग जुटे तो सभी को सदर अस्पताल लाया है। जहां से इन्हें रेफर कर दिया गया। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बांस के विवाद को लेकर पटीदारों के बीच हिंसक झड़प की सूचना है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *