समस्तीपुर में मंगलवार देर शाम एक महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गांव के रमेश गिरी की पत्नी सुनीता देवी (55) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पति रमेश गिरी ने बताया कि वह बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पत्नी ने जहरीली पदार्थ खा लिया है। जिसके बाद वे घर लौटे और निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पुलिस की 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एंबुलेंस को भी फोन किया गया, लेकिन ऐंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी से ही सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा सुनीता की बहू से कहासुनी हुई थी। घटना मुफस्सिल थाना के लखीचौक के पास की है। घरेलू विवाद की आशंका पुलिस की डायल-112 के जमादार सरेंद्र झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला ने कुछ खा लिया है। जिसके बाद पुलिस की टीम लखीचौक पहुंची थी। वहां कोई वाहन उपलब्ध नहीं था। जिसके बाद पुलिस वाहन से ही महिला को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन महिला को नहीं बचाया जा सका। मामले की जानकारी मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दे दी गई है। पुलिस की टीम इस मामले में मृतक के पति से पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। समस्तीपुर में मंगलवार देर शाम एक महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गांव के रमेश गिरी की पत्नी सुनीता देवी (55) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पति रमेश गिरी ने बताया कि वह बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पत्नी ने जहरीली पदार्थ खा लिया है। जिसके बाद वे घर लौटे और निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पुलिस की 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एंबुलेंस को भी फोन किया गया, लेकिन ऐंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी से ही सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा सुनीता की बहू से कहासुनी हुई थी। घटना मुफस्सिल थाना के लखीचौक के पास की है। घरेलू विवाद की आशंका पुलिस की डायल-112 के जमादार सरेंद्र झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला ने कुछ खा लिया है। जिसके बाद पुलिस की टीम लखीचौक पहुंची थी। वहां कोई वाहन उपलब्ध नहीं था। जिसके बाद पुलिस वाहन से ही महिला को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन महिला को नहीं बचाया जा सका। मामले की जानकारी मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दे दी गई है। पुलिस की टीम इस मामले में मृतक के पति से पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।


