नोएडा में लकड़ी की पटली से मारकर युवक की हत्या:दोनों पी रहे थे शराब , आपसी विवाद के बीच हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में लकड़ी की पटली से मारकर युवक की हत्या:दोनों पी रहे थे शराब , आपसी विवाद के बीच हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

थाना फेज-2 में एक युवक की बैठने वाली लकड़ी की पटली से मारकर हत्या कर दी गई। हत्या आपसी विवाद की वजह से की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही लकड़ी की पटली भी बरामद कर ली गई है। मृतक की पहचान बिट्टू (35) हुई है। पुलिस ने बताया कि बिट्‌टू और पंकज दोनों एक ही गांव के है। दोनों मूल रुप से पटना के रहने वाले है। वर्तमान में इलाहाबास गांव फेज-2 में रह रहे थे। बुधवार रात को दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान पंकज और बिट्‌टू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। ऐसे में पंकज ने पास में रखी लकड़ी की पटली उठा ली। और बिट्टू के चेहरे और सिर पर कई वार किए। जिससे वो जमीन पर गिर गया। काफी मात्रा में ब्लड निकल जाने से वो अचेत हो गया। ये देखकर पंकज मौके से भाग गया। बिट्‌टू की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बिट्‌टू को इस हालत में देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से लकड़ी की पटली बरामद कर ली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *