नारनौल में चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना:दानपात्र व पूजा सामग्री ले उड़े, रात के समय वारदात, बिजली के केबल भी काटे

नारनौल में चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना:दानपात्र व पूजा सामग्री ले उड़े, रात के समय वारदात, बिजली के केबल भी काटे

हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के अटेली के गांव बोचड़िया में स्थित बाबा जाटा मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। यह वारदात 19 जनवरी की रात को घटित हुई। जिससे गांव के श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों में भारी आक्रोश है। गांव के सरपंच ने पुलिस से चोरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। अज्ञात चोरों ने रात के समय मंदिर परिसर में घुसकर मंदिर का दानपात्र (गल्ला) तोड़ दिया और उसमें रखी नकद राशि चोरी कर ली। इसके अलावा चोर मंदिर में रखे पीतल के बड़े बर्तन, पीतल का हुक्का तथा अन्य पूजा सामग्री भी अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर और पास के स्कूल भवन में लगी बिजली की केबल को भी काटकर ले जाया गया। हालांकि, मंदिर कमेटी कक्ष में रखे कुछ पुराने ताले तोड़ने के बाद चोर उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए। थाने में की शिकायत घटना की सूचना मिलते ही मंदिर सेवा समिति के प्रधान सुनील, सरपंच ग्राम पंचायत बोचड़िया शेरसिंह तथा पंचायत समिति सदस्य व मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद थाना अटेली मंडी में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने की जांच शुरू सरपंच शेरसिंह ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर इस प्रकार की चोरी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों ने भी पुलिस गश्त बढ़ाने और मंदिरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *