नालंदा के गोसाईपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ही रात में पटना में कार्यरत एक न्यायधीश (जज) सहित चार बंद घरों को अपना निशाना बनाया। नकद समेत लाखों रुपए गहने और कीमती सामान समेट कर फरार हो गए। घटना चीकसौरा थाना क्षेत्र की है। एक ही पैटर्न पर वारदात को अंजाम सभी पीड़ित परिवार गांव से बाहर रहते हैं, जिसका फायदा चोरों ने बखूबी उठाया। गृहस्वामी सुजीत कुमार ने बताया कि उनका परिवार हिलसा में रहता है। पत्नी गोसाईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में टीटर हैं, जो शाम को घर की देखभाल कर वापस हिलसा चली जाती हैं। गुरुवार की रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला काटकर घर में प्रवेश किया। चार कमरों के ताले तोड़कर बक्से में रखे 41 हजार रुपए नकद और करीब 5 लाख रुपए के जेवरात ले उड़े। जज के घर को भी नहीं छोड़ा चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि सुजीत कुमार के भाई, जो पटना में न्यायधीश(जज) के पद पर तैनात हैं, उनके घर को भी नहीं छोड़ा। केयरटेकर ग्रामीण किशोरी प्रसाद ने बताया कि रोज शाम को बल्ब जलाकर अपने घर चले जाते हैं। सुबह जब वे वापस आए तो देखा कि मेन गेट समेत तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। जिसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई। अन्य घरों में भी हुई लूटपाट चोरों ने अनिल कुमार के बंद घर में भी सेंध लगाई है। घर की देखरेख करने वाले जुदागी प्रसाद ने बताया कि चार कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं, गांव के ही प्रफुल्ल प्रसाद के घर में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन वहां चोर सफल नहीं हो सके। जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम सूचना मिलते ही चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिंधू दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नालंदा के गोसाईपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ही रात में पटना में कार्यरत एक न्यायधीश (जज) सहित चार बंद घरों को अपना निशाना बनाया। नकद समेत लाखों रुपए गहने और कीमती सामान समेट कर फरार हो गए। घटना चीकसौरा थाना क्षेत्र की है। एक ही पैटर्न पर वारदात को अंजाम सभी पीड़ित परिवार गांव से बाहर रहते हैं, जिसका फायदा चोरों ने बखूबी उठाया। गृहस्वामी सुजीत कुमार ने बताया कि उनका परिवार हिलसा में रहता है। पत्नी गोसाईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में टीटर हैं, जो शाम को घर की देखभाल कर वापस हिलसा चली जाती हैं। गुरुवार की रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला काटकर घर में प्रवेश किया। चार कमरों के ताले तोड़कर बक्से में रखे 41 हजार रुपए नकद और करीब 5 लाख रुपए के जेवरात ले उड़े। जज के घर को भी नहीं छोड़ा चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि सुजीत कुमार के भाई, जो पटना में न्यायधीश(जज) के पद पर तैनात हैं, उनके घर को भी नहीं छोड़ा। केयरटेकर ग्रामीण किशोरी प्रसाद ने बताया कि रोज शाम को बल्ब जलाकर अपने घर चले जाते हैं। सुबह जब वे वापस आए तो देखा कि मेन गेट समेत तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। जिसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई। अन्य घरों में भी हुई लूटपाट चोरों ने अनिल कुमार के बंद घर में भी सेंध लगाई है। घर की देखरेख करने वाले जुदागी प्रसाद ने बताया कि चार कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं, गांव के ही प्रफुल्ल प्रसाद के घर में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन वहां चोर सफल नहीं हो सके। जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम सूचना मिलते ही चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिंधू दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


