मुजफ्फरपुर में बैरिया से संगम घाट तक चला बुलडोजर:100 से अधिक गाड़ी के कटे चालान; अतिक्रमणकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में बैरिया से संगम घाट तक चला बुलडोजर:100 से अधिक गाड़ी के कटे चालान; अतिक्रमणकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते सड़क हादसों और यातायात बाधाओं को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन मंगलवार को पूरी तरह एक्शन मोड में दिखा। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लेकर बैरिया गोलंबर से चांदनी चौक, दरभंगा मोड़ होते हुए संगम घाट तक अतिक्रमण हटाओ और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध कब्जा कर संचालित दुकानों, ढाबों और गैरेजों पर बुलडोजर चलाया गया, जबकि शोल्डर पार्किंग में खड़े 100 से अधिक गाड़ी का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम पश्चिमी आकांक्षा आनंद, नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा, यातायात डीएसपी अभिजीत कुमार, जिला परिवहन विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर प्रशासन की टीम ने बैरिया गोलंबर से लेकर दरभंगा मोड़ तक सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कई जगहों पर बने अस्थायी दुकान, ढाबा और गैरेज को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसडीएम पश्चिमी आकांक्षा आनंद ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को पहले ही नोटिस और माइकिंग के माध्यम से चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। हाईवे किनारे खड़े गाड़ी पर सख्ती नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है। इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर हाईवे के दोनों किनारों पर खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 100 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया और उनसे जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार हाईवे को पूरी तरह सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। दुकानदारों को भी जारी किया गया नोटिस अभियान के दौरान सर्विस लेन और गलियों में अवैध रूप से संचालित दुकानों को भी चिन्हित किया गया। प्रशासन की ओर से ऐसे दुकानदारों और कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसों पर लगाम लगाने की कवायद अधिकारियों ने बताया कि एनएच किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। आगे भी जारी रहेगा अभियान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान एक दिन की कार्रवाई नहीं है। बैरिया गोलंबर से शुरू हुआ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। फिर से अतिक्रमण करने वालों पर चालान के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मुजफ्फरपुर के सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते सड़क हादसों और यातायात बाधाओं को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन मंगलवार को पूरी तरह एक्शन मोड में दिखा। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लेकर बैरिया गोलंबर से चांदनी चौक, दरभंगा मोड़ होते हुए संगम घाट तक अतिक्रमण हटाओ और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध कब्जा कर संचालित दुकानों, ढाबों और गैरेजों पर बुलडोजर चलाया गया, जबकि शोल्डर पार्किंग में खड़े 100 से अधिक गाड़ी का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम पश्चिमी आकांक्षा आनंद, नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा, यातायात डीएसपी अभिजीत कुमार, जिला परिवहन विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर प्रशासन की टीम ने बैरिया गोलंबर से लेकर दरभंगा मोड़ तक सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कई जगहों पर बने अस्थायी दुकान, ढाबा और गैरेज को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसडीएम पश्चिमी आकांक्षा आनंद ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को पहले ही नोटिस और माइकिंग के माध्यम से चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। हाईवे किनारे खड़े गाड़ी पर सख्ती नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है। इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर हाईवे के दोनों किनारों पर खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 100 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया और उनसे जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार हाईवे को पूरी तरह सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। दुकानदारों को भी जारी किया गया नोटिस अभियान के दौरान सर्विस लेन और गलियों में अवैध रूप से संचालित दुकानों को भी चिन्हित किया गया। प्रशासन की ओर से ऐसे दुकानदारों और कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसों पर लगाम लगाने की कवायद अधिकारियों ने बताया कि एनएच किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। आगे भी जारी रहेगा अभियान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान एक दिन की कार्रवाई नहीं है। बैरिया गोलंबर से शुरू हुआ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। फिर से अतिक्रमण करने वालों पर चालान के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मुजफ्फरपुर के सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *