मऊ में अनिल राजभर बोले- मजदूरों से अन्याय नहीं होगा:उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई, श्रमिकों की मांगें शासन तक पहुंची

मऊ में अनिल राजभर बोले- मजदूरों से अन्याय नहीं होगा:उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई, श्रमिकों की मांगें शासन तक पहुंची

नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। लेकिन आगजनी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने देगी, लेकिन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री अनिल राजभर मऊ पहुंचे थे। यहां से वह पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बलिया स्थित उनके पैतृक निवास गए थे। नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन और आगजनी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। श्रमिकों की मांगें शासन तक पहुंच चुकी हैं और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रमिकों का एक प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद पहुंच चुका है। जल्द ही उनके साथ वार्ता की जाएगी, ताकि समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लेकिन साथ ही उन्होंने हिंसक घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आगजनी और उपद्रव किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाए और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *