महेंद्रगढ़ में महंत और चेले को बाइक सवारों ने पीटा:3 युवकों ने की मारपीट, पैसे भी लूटे; भंडारे से लौट रहे थे

महेंद्रगढ़ में महंत और चेले को बाइक सवारों ने पीटा:3 युवकों ने की मारपीट, पैसे भी लूटे; भंडारे से लौट रहे थे

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक महंत और उनके चेले के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। नजफगढ़ में भंडारे से लौटते समय तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर हमला किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। बाबा सुरतानंद आश्रम के महंत आकाश गिरी के चेले बुद्धगिरी बाबा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और नांगलिया मित्रपुरा गोमती गोदाम के महंत दयाल नाथ नजफगढ़ से भंडारा करके अपनी बाइक से निंबेहड़ा आश्रम लौट रहे थे। महंतों को तीन बाइक सवारों ने रोका जब वे खातोदड़ा गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे, तो दूसरी बाइक पर आए तीन युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया। युवकों ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। 27 हजार रुपए का कैश छीना इसके बाद वे अपनी बाइक लेकर आश्रम की ओर निकले, लेकिन तीनों युवकों ने उनका पीछा किया। उन्होंने बाइक को पैर से धक्का देकर गिरा दिया, जिससे दोनों महंत सड़क पर गिर गए। हमलावरों ने फिर उनके साथ मारपीट की और उनसे दान-दक्षिणा के पैसे छीन लिए। बुद्धगिरी बाबा के अनुसार, दयाल नाथ के पास 12,700 रुपए और उनके पास से करीब 15,000 रुपए छीन लिए। जान से मारने की धमकी देकर फरार हमलावरों ने उनकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। जाते समय उन्होंने धमकी दी कि अगर वे दोबारा मंदिर में दिखाई दिए तो जान से मार देंगे। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने बताया कि शनिवार सुबह उन्होंने गांव की पंचायत बुलाई, लेकिन आरोपी पंचायत में नहीं आए। इसके बाद उन्होंने सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *