शहर के बूढ़े बालाजी इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने घर में ही रस्सी से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार अशोक राठौर(55) बूढ़े बालाजी इलाके में रहते थे। वह हाट बाजार में अनाज खरीदने का काम करते थे। परिवार में तीन बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। उनकी शादी के बाद केवल पति पत्नी ही घर में बचे थे। मकान के अगले हिस्से में एक छोटी से दुकान थी। उसी में वह खरीदा हुआ अनाज रखते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार रात वह खाना खा कर सो गए। रात में वह उठे और दुकान में जाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी जागी तो उन्हें दिखाई नहीं दिए। पत्नी देखते हुए दुकान के पहुंची, तो वहां फंदे पर लटके हुए थे। उन्होंने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। उन्होंने सुसाइड क्यों किया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


