गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बरगण्डा क्षेत्र में शनिवार को इंटर की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा ने किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटक जान दे दी। इससे पहले उसने अपने मोबाइल फोन से फैमिली को मैसेज किया। उसमें लिखा-जहर खा ली हूं, बचा पाओगे तो बचा लो। परिजन जब उसके कमरे पर पहुंचे तो अंदर छात्रा फांसी के फंदे से लटकी मिली। छात्रा ने ऐसा क्यों किया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूजा पढ़ाई में मेहनती थी
मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कासियाडीह निवासी परमेश्वर मंडल की 17 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पूजा पढ़ाई में मेहनती थी, लेकिन वह किस कारण मानसिक तनाव में थी, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतिका के भाई विशाल कुमार मंडल अनुसार, पूजा ने आत्महत्या करने से ठीक पहले शनिवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों को मोबाइल पर मैसेज भेजा था। मैसेज मिलते ही हमलोग पूजा के किराए के कमरे पर पहुंचे। तब तक उसने सुसाइड कर लिया था। आठ महीनों से किराए पर रह रही थी
पूजा बरगण्डा स्थित दीपक कुमार सिंह के मकान पिछले आठ महीनों से किराए पर रह रही थी। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पूजा 11वीं कक्षा की छात्रा थी और आगे की पढ़ाई के लिए कोचिंग कर रही थी। वह जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज स्थित लंगटा बाबा कॉलेज में पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के सिलसिले में वह गिरिडीह शहर के बरगण्डा इलाके में किराए के मकान में अकेले रह रही थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों, मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -ज्ञान रंजन, नगर थाना प्रभारी गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बरगण्डा क्षेत्र में शनिवार को इंटर की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा ने किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटक जान दे दी। इससे पहले उसने अपने मोबाइल फोन से फैमिली को मैसेज किया। उसमें लिखा-जहर खा ली हूं, बचा पाओगे तो बचा लो। परिजन जब उसके कमरे पर पहुंचे तो अंदर छात्रा फांसी के फंदे से लटकी मिली। छात्रा ने ऐसा क्यों किया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूजा पढ़ाई में मेहनती थी
मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कासियाडीह निवासी परमेश्वर मंडल की 17 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पूजा पढ़ाई में मेहनती थी, लेकिन वह किस कारण मानसिक तनाव में थी, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतिका के भाई विशाल कुमार मंडल अनुसार, पूजा ने आत्महत्या करने से ठीक पहले शनिवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों को मोबाइल पर मैसेज भेजा था। मैसेज मिलते ही हमलोग पूजा के किराए के कमरे पर पहुंचे। तब तक उसने सुसाइड कर लिया था। आठ महीनों से किराए पर रह रही थी
पूजा बरगण्डा स्थित दीपक कुमार सिंह के मकान पिछले आठ महीनों से किराए पर रह रही थी। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पूजा 11वीं कक्षा की छात्रा थी और आगे की पढ़ाई के लिए कोचिंग कर रही थी। वह जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज स्थित लंगटा बाबा कॉलेज में पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के सिलसिले में वह गिरिडीह शहर के बरगण्डा इलाके में किराए के मकान में अकेले रह रही थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों, मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -ज्ञान रंजन, नगर थाना प्रभारी