फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री के PA से 1.41 करोड़ ठगे:सेक्टर 37 में फ्लैट का सौदा तय किया, बिल्डर सहित 2 वकीलों पर केस

फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री के PA से 1.41 करोड़ ठगे:सेक्टर 37 में फ्लैट का सौदा तय किया, बिल्डर सहित 2 वकीलों पर केस

फरीदाबाद के सेक्टर 37 में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के पीए (निजी सहाक) से 1.41 करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक फ्लैट बेचने के नाम पर ये ठगी की गई है। जिसकी कीमत 1.51 करोड़ तय की गई थी। सराय थाना पुलिस ने शिकायत पर बिल्डर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नई दिल्ली का रहने वाला सराय थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्मपुरा (नई दिल्ली) के रहने वाले रामकृष्ण शर्मा ने दी शिकायत में बताया है कि, अप्रैल 2023 में वह सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके है। इस समय वह केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के पीए के तौर पर काम कर रहे है। 5 मई 2025 में उसने सेक्टर 37 में बिल्डर राकेश गुप्ता से निर्माणाधीन बिल्डिंग में सेकेंड फ्लोर का सौदा 1.51 करोड़ रूपये में तय किया। सेक्टर 37 में सौदा तय किया उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में राकेश गुप्ता के द्वारा उनको फ्लोर पर कब्जा देना था। लेकिन दिल्ली एनसीआर में ग्रेप लागू होने के बाद काम पूरा नही हो पाया और निमार्ण पूरा होने की तारीख को आगे बढ़ाकर 7 अप्रैल कर दिया गया। इसके बाद बिल्डर रूपेश गुप्ता गुप्ता, वकील केशनी गुप्ता और वकील भूमिका गुप्ता के साथ दोबारा से कुछ एग्रीमेंट साइन कराए गए। फ्लैट देने से किया इंकार रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि बीते 9 मार्च को सेक्टर-88 स्थित बिल्डर के आफिस में बैठक बुलाई गई। जिसमें बिल्डर रूपेश गुप्ता गुप्ता अपनी बेटियों वकील केशनी गुप्ता और वकील भूमिका गुप्ता सहित दो अन्य लोगों के साथ मिले। जहां पर उन्होंने साफ तौर पर फ्लोर देने से मना कर सौदा रद्द करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पैसे का सारा भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया गया है। पुलिस बोली जांच कर रहे सराय ख्वाजा थाना इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *