दरभंगा में मजार में रखी चादरों में लगी आग:लोगों ने माहौल बिगाड़ने की साजिश की आंशका जताई; अगरबत्ती, असमाजिक तत्वों की करतूत के एंगल पर जांच जारी

दरभंगा शहर में हजरत शहीद बाबा की मजार के अंदर रखी चादरों में आग लगने की सूचना है। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाउन हॉल के पास स्थित मजार में आग लगने की जानकारी शनिवार सुबह मिली। घटना की जानकारी मिलते ही एक विशेष समुदाय के लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह किसी असामाजिक तत्वों की ओर से माहौल बिगाड़ने की साजिश हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद एसडीएम विकास कुमार और एसडीपीओ सदर राजीव कुमार दल बल के संग घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जो मजार पर जली हुई चादरों और आसपास के अन्य स्थानों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों को निष्पक्ष और गहन जांच का आश्वासन दिया गया है। मजार में चादरों में आग लगने की 3 तस्वीरें स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. जमाल हसन ने कहा कि हजरत शहीद बाबा की मजार एक ऐसी जगह है, जहां सभी धर्मों के लोग आकर मन्नत मांगते हैं और चादर चढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी होश में रहने वाला व्यक्ति ऐसा कृत्य नहीं कर सकता। यह स्पष्ट रूप से असामाजिक तत्वों की शरारत है, जिसका उद्देश्य हिंदू-मुसलमान के बीच तनाव पैदा करना और शहर का माहौल खराब करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोग यहां मौजूद हैं और पुलिस व प्रशासन पूरी गंभीरता से जांच कर रहा है। मजार की देखरेख करने वाले बोले- अगरबत्ती से आग लगने की संभावना नहीं मजार की देखरेख करने वाले अब्दुल रब्बानी ने बताया कि वे प्रतिदिन मजार की साफ-सफाई और देखभाल करते हैं। उन्होंने कहा कि शाम करीब तीन बजे मजार से चले जाते हैं और सुबह नौ बजे वापस आते हैं। सुबह जब पहुंचे तो देखा कि मजार पर चढ़ी चादरें जली हुई हैं और वहां लोगों की भीड़ लगी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगरबत्ती से इतनी आग लगने की संभावना नहीं है, क्योंकि अगरबत्ती जलाने के लिए अलग स्थान और बर्तन निर्धारित है। SDPO बोले- एफएसएल जांच पड़ताल कर रही है SDPO सदर राजीव कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक मजार में चढ़ी चादरें जली हुई पाई गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। प्रारंभिक जांच में यह संभावना भी देखी जा रही है कि अगरबत्ती या किसी अन्य कारण से आग लगी हो, लेकिन फिलहाल किसी साजिश या असामाजिक तत्व की पुष्टि नहीं हुई है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा शहर में हजरत शहीद बाबा की मजार के अंदर रखी चादरों में आग लगने की सूचना है। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाउन हॉल के पास स्थित मजार में आग लगने की जानकारी शनिवार सुबह मिली। घटना की जानकारी मिलते ही एक विशेष समुदाय के लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह किसी असामाजिक तत्वों की ओर से माहौल बिगाड़ने की साजिश हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद एसडीएम विकास कुमार और एसडीपीओ सदर राजीव कुमार दल बल के संग घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जो मजार पर जली हुई चादरों और आसपास के अन्य स्थानों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों को निष्पक्ष और गहन जांच का आश्वासन दिया गया है। मजार में चादरों में आग लगने की 3 तस्वीरें स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. जमाल हसन ने कहा कि हजरत शहीद बाबा की मजार एक ऐसी जगह है, जहां सभी धर्मों के लोग आकर मन्नत मांगते हैं और चादर चढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी होश में रहने वाला व्यक्ति ऐसा कृत्य नहीं कर सकता। यह स्पष्ट रूप से असामाजिक तत्वों की शरारत है, जिसका उद्देश्य हिंदू-मुसलमान के बीच तनाव पैदा करना और शहर का माहौल खराब करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोग यहां मौजूद हैं और पुलिस व प्रशासन पूरी गंभीरता से जांच कर रहा है। मजार की देखरेख करने वाले बोले- अगरबत्ती से आग लगने की संभावना नहीं मजार की देखरेख करने वाले अब्दुल रब्बानी ने बताया कि वे प्रतिदिन मजार की साफ-सफाई और देखभाल करते हैं। उन्होंने कहा कि शाम करीब तीन बजे मजार से चले जाते हैं और सुबह नौ बजे वापस आते हैं। सुबह जब पहुंचे तो देखा कि मजार पर चढ़ी चादरें जली हुई हैं और वहां लोगों की भीड़ लगी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगरबत्ती से इतनी आग लगने की संभावना नहीं है, क्योंकि अगरबत्ती जलाने के लिए अलग स्थान और बर्तन निर्धारित है। SDPO बोले- एफएसएल जांच पड़ताल कर रही है SDPO सदर राजीव कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक मजार में चढ़ी चादरें जली हुई पाई गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। प्रारंभिक जांच में यह संभावना भी देखी जा रही है कि अगरबत्ती या किसी अन्य कारण से आग लगी हो, लेकिन फिलहाल किसी साजिश या असामाजिक तत्व की पुष्टि नहीं हुई है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *