बक्सर शहर के आईटीआई बाईपास रोड, बुद्ध मार्ग पर एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। इस घटना में स्कूटी चला रहे युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार अम्बेडकर चौक से गुजर रहा था, तभी स्कूटी के निचले हिस्से से धुआं निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में धुआं आग की लपटों में बदल गया। खतरा भांपते हुए चालक ने तुरंत स्कूटी सड़क पर छोड़कर खुद को सुरक्षित कर लिया। देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की चपेट में आ गई। बीच सड़क पर जलती स्कूटी देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण बैटरी के ओवरहीट होने से ऐसी घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। हाल के दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। यह घटना एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि समय-समय पर वाहन की जांच और उचित सावधानी बरतकर ऐसे हादसों से बचा जा सकता है। बक्सर शहर के आईटीआई बाईपास रोड, बुद्ध मार्ग पर एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। इस घटना में स्कूटी चला रहे युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार अम्बेडकर चौक से गुजर रहा था, तभी स्कूटी के निचले हिस्से से धुआं निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में धुआं आग की लपटों में बदल गया। खतरा भांपते हुए चालक ने तुरंत स्कूटी सड़क पर छोड़कर खुद को सुरक्षित कर लिया। देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की चपेट में आ गई। बीच सड़क पर जलती स्कूटी देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण बैटरी के ओवरहीट होने से ऐसी घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। हाल के दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। यह घटना एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि समय-समय पर वाहन की जांच और उचित सावधानी बरतकर ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।


