बुलंदशहर। विद्युत विभाग ने घोषणा की है कि 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को नीम खेड़ा उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाएगी। विभाग के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नीम खेड़ा पर मेंटेनेंस और तकनीकी कार्य किए जाएंगे। उपभोक्ताओं को परेशानी इसमें 33 केवी लाइन के नीचे आने वाले पेड़ों की छंटाई, उपकेंद्र की टेस्टिंग और मरम्मत का कार्य शामिल है। इस शटडाउन से नीमखेड़ा, चावली, ग्यासपुर, मामन रोड, ऊपरकोट, मोहल्ला टनटान, चौक बाजार और मोहल्ला मदरसा सहित नीमखेड़ा उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इससे पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुनिश्चित करने की अपील विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, जैसे पेयजल का प्रबंध, पहले से सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग ने कार्य को समय पर पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा भी की है।


